लोकल समाचार

Betul News Today: डॉ मुखर्जी ,पंडित दीनदयाल जी के विचार एवं देव तुल्य कार्यकर्ता ही पार्टी की धरोहर है – हेमंत खंडेलवाल।

Betul News Today: डॉ मुखर्जी ,पंडित दीनदयाल जी के विचार एवं देव तुल्य कार्यकर्ता ही पार्टी की धरोहर है - हेमंत खंडेलवाल।Betul News Today: (बैतूल)।  6 अप्रैल 2023 गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के 44 वें स्थापना दिवस पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नडडा जी एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के निर्देशानुसार कुशाभाउ ठाकरे न्यास म.प्र. के अध्यक्ष, पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल के मुख्य आतिथ्य में भाजपा जिला मुख्यालय विजय भवन में दीवार लेखन का कार्यक्रम संपन्न कराया गया।

कार्यक्रम में दीवार लेखन करने के पश्चात भाजपा कार्यालय में ध्वजारोहण का कार्य भी हुआ, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी के निर्देशानुसार आज प्रदेश ,जिले ,मंडल और जिले के सभी बूथों पर दीवार लेखन का कार्य संपन्न कराया जा रहा है, उसी तारतम्य में भारतीय जनता पार्टी जिला बैतूल के जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला के नेतृत्व में हम सभी यहां पर दीवार लेखन के कार्यक्रम में उपस्थित हुए हैं । भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर जिले के सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं। भारतीय जनता पार्टी एक विचार हैं, भारतीय जनता पार्टी के  देव तुल्य कार्यकर्ता इसकी धरोहर है ।

1951 से जनसंघ का सफर तय करते हुए 6 अप्रैल 1980 में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई है ,भारतीय जनता पार्टी अपने विचारों से कभी समझौता नहीं किया , पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के अंत्योदय के विचार से लेकर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के धारा 370, 35,। को हटाने तक का सफर भारतीय जनता पार्टी ने 2023 में पूरा किया।  हिंदुओं के आस्था का प्रतीक अयोध्या में राम मंदिर निर्माण कार्य भी भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी ने के नेतृत्व में प्रारंभ है।

यह सब तब हो पाया जब पूर्ण बहुमत के रूप में भारत में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी आज आपको हमको सभी को आज के दिन यह संकल्प लेना चाहिए कि आने वाले विधानसभा और लोकसभा के चुनाव में हम सभी हमारे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री जी के कदम से कदम मिलाकर देश के विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। भगवान  हनुमान जी के जन्म उत्सव पर आप सभी को हार्दिक हार्दिक शुभकामनाएं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आदित्य बावला शुक्ला ने सभी कार्यकर्ताओं को आज के दिन की शुभकामनाएं प्रेषित की ,एवं भारतीय जनता पार्टी के विचारों के साथ चलने हेतु कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया । इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष ममता मालवीय, गंज महिला मोर्चा अध्यक्ष नीलम वागद्रे, मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा, मंडल अध्यक्ष विक्रम वेध, कोटी बाजार मंडल प्रभारी सुधा चंद्रा, गीतेश बारस्कर, पवन ,आईटी सेल के प्रदेश प्रभारी अभिजन हुसैन ,अनिल ,वरुण घोटे सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker