लोकल समाचार

CM Shivraj Betul News : लाडली बहनों को लाभ दिलाने आगे आएं कार्यकर्ता, भाजपा पदाधिकारियों की बैठक में बोले मुख्य मंत्री

CM Shivraj Betul News : लाडली बहनों को लाभ दिलाने आगे आएं कार्यकर्ता, भाजपा पदाधिकारियों की बैठक में बोले मुख्य मंत्रीCM Shivraj Betul News:(बैतूल)। बैतूल प्रवास पर आये प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा पदाधिकारियों की बैठक को सम्बोधित करते हुए पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया। इस बैठक का शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री चौहान, सांसद दुर्गादास उइके, पूर्व सांसद हेमन्त खंडेलवाल, सुभाष आहूजा, भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य शुक्ला एवं विधायक डॉ योगेश पण्डागरे ने पार्टी के प्रेरणापुरूष डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं भारत माता के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वल्लन कर किया।

भाजपा पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बूथ विस्तारक अभियान की जानकारी ली एवं सभी कार्यकर्ताओं से बूथों पर जाकर इस अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि लाडली बहना योजना गरीब महिलाओं को सशक्त बनाने का अभियान है। एक एक कार्यकर्ता इस अभियान में जुटे एवं आगे आकर पात्र हितग्राही बहनों को योजना का लाभ दिलाये। बैठक में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मौजूद कार्यकर्ताओं से हाँथ उठवाए एवं पूछा कि लाडली बहनों का फॉर्म भरवाने में किस किस ने सहयोग किया।

बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हाँथ उठाकर सीएम को आश्वस्त किया कि बैतूल के सभी कार्यकर्ता इस योजना को सफल बनाने में अपना योगदान दे रहे हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष भास्कर मगरदे , अजा जिलाध्यक्ष किशोर मोहबे एवं अजजा मोर्चा जिला अध्यक्ष सीताराम चढोकार से कौशल कमाई योजना तथा पेसा एक्ट के प्रचार प्रसार सबंधित मोर्चों के आगामी कार्यक्रम की जानकारी ली। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आज मैं शासकीय कार्यक्रम में आया था तो इच्छा हुई कि कार्यकर्ताओ से मिल लूं और उन्हें जी भर के देख लूं। श्री चौहान ने कार्यकर्ताओं से यह भी पूछा कि सरकार ठीक काम कर रही है कि नही। कोई कमी है तो कार्यकर्ता बताएं।

मुख्यमंत्री की उपस्थिति में सपन्न भाजपा कार्यकर्ताओं की इस बैठक में पार्टी के पूर्व सांसद, विधायक, सांसद, विधायक, पूर्व जिलाध्यक्ष, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारीगण, मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, मोर्चाे के जिलाध्यक्ष , महामंत्री, प्रकोष्ठो के जिला संयोजक, जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, नगर पालिका, परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, विधासभा संयोजक अपेक्षित थे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री कमलेश सिंह एवं आभार प्रदर्शन राहुल चौहान ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker