लोकल समाचार
Suicide News: लड़की को किया वीडियो कॉल फिर युवक ने लगा ली फांसी, 2 दिन में दूसरी आत्महत्या की घटना
Sunday, 6 August, 2023
20
![](/wp-content/uploads/2024/03/Default-Featured-Image-780x470.png)
![](/wp-content/uploads/2023/08/photo1691304045-e1691304631897.jpeg)
Suicide News: सारनी थाना क्षेत्र की पाथाखेड़ा चौकी के अंतर्गत युवक ने प्रेम-प्रसंग के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवक ने फांसी लगाने से पहले लड़की को कॉल करके उसे आत्महत्या करने की जानकारी भी दी थी।
मिली जानकारी के अनुसार पाथाखेड़ा निवासी भुवन पिता प्रशांत बिहारे 23 वर्ष ने शनिवार शाम 6.30 बजे घर में फांसी लगा ली। घटना के बाद परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए अस्पताल भेजा। बताया गया कि भुवन ड्राइवर का काम करता था और उसका किसी लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शनिवार शाम को उसने सुसाइड करने से पहले लड़की को वीडियो कॉल करके फांसी लगाने की जानकारी भी दी थी। घटना के बाद भुवन के दोस्तों और युवाओं में आक्रोश है। युवाओं ने अस्पताल पहुंचकर हंगामा किया और लड़की के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का केस दर्ज करने की मांग भी की। पुलिस ने फिलहाल मामला कायम कर जांच शुरू कर दी है।
![](/wp-content/uploads/2023/08/photo1691304054-e1691304732999.jpeg)
2 दिन पहले भी एक युवक ने किया सुसाइड
मिली जानकारी के अनुसार पाथाखेड़ा के इंदिरा नगर में रहने वाले सुशांत भारती नामक युवक ने 2 दिन पहले प्रेम प्रसंग के चलते सुसाइड कर लिया था। यह मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि भुवन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 2 दिनों के दौरान दो युवकों द्वारा फांसी लगाए जाने से क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है।