लोकल समाचार

Betul News: गैस चूल्हे की आग में झुलसे दंपति, गंभीर हालत में भोपाल किया गया रेफर

Betul News: मुलताई के पास चिखली कला गांव में गुरुवार को एक दंपति आग से बुरी तरह झुलस गएया। चूल्हे पर खाना बना रही पत्नी के जलने के बाद उसे बचाने गया पति भी बुरी तरह झुलस गया था। दोनों को मुलताई, बैतूल के बाद अब भोपाल भेज दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सरिता बीहारे (30) अपने घर में गुरुवार सुबह 8 से 9 बजे के आसपास गैस चूल्हे पर भोजन तैयार कर रही थी तभी अचानक गैस चूल्हा भड़क गया। जिसमें महिला आग की चपेट में आ गई। जैसे ही उसके पति मन्द्रेश बीहारे (35) ने देखा कि उसकी पत्नी आग में झुलस रही है। तो वह उसे बचाने के लिए दौड़ पड़ा। जिसमें पति भी बुरी तरह झुलस गया। जिसके बाद परिजनों और परिचितों ने दोनों ही को गंभीर हालत में मुलताई सामुदायिक स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे और भर्ती कराया।

जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को ही गंभीर हालत में 108 एम्बुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल बैतूल रेफर कर दिया गया। परंतु हालत अधिक गंभीर होने के कारण दोनों ही घायलों को 108 की सहायता से भोपाल रेफर कर दिया गया है। दोनों की गंभीर हालत देखते हुए पुलिस ने मृत्यु पूर्व बयान कराए हैं। जिसमें पति मंडरेश ने इस हादसे को लेकर अपने बयान दर्ज कराए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker