लोकल समाचार

IAS Amanbir Singh Bains: बैतूल से गुना कलेक्टर बने अमनबीर सिंह की तबीयत बिगड़ी, ICU में भर्ती, मुख्यमंत्री की मीटिंग से लौटने के बाद हुए बीमार

IAS Amanbir Singh Bains: हाल ही में बैतूल कलेक्टर के पद से गुना कलेक्टर पदस्थ हुए इस अमनवीर सिंह बैंस की तबीयत बिगड़ गई है, उन्हें गुना के जिला अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है। हालत को देखते हुए उन्हें भोपाल रेफर किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव की मीटिंग से लौट के बाद कलेक्टर अमनवीर सिंह बैंस की तबीयत बिगड़ी थी और उन्हें जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया।

गुरुवार को ही ग्वालियर में आहूत की गई मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव की मीटिंग में शामिल होकर जिलाधिकारी बैंस आज सुबह गुना लौटकर आए थे। अपर कलेक्टर प्रथम कौशिक ने बताया कि कलेक्टर अमनवीर सिंह बैंस को एसिडिटी की दवा दी गई है। अपच होने के कारण जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए थे। फिलहाल उनका स्वास्थ्य ठीक है।(IAS Amanbir Singh Bains)

गौरतलब हो कि कलेक्टर अमनवीर सिंह पूर्व मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस के बेटे हैं। 2013 बैच के IAS अधिकारी हैं।

बैतूल से गुना हुआ तबादला(IAS Amanbir Singh Bains)

इस अमनवीर सिंह बैतूल कलेक्टर के रूप में पदस्थ थे। मध्य प्रदेश शासन ने उन्हें गुना कलेक्टर के रूप में स्थानांतरित किया था। बता दें कि गुना में बस हादसे के बाद तरुण राठी हो हटाकर अमनवीर सिंह बैंस को गुना का कलेक्टर बनाया गया था।

Join As On : join Whatsapp 1 join Telegram

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker