![](/wp-content/uploads/2024/03/Default-Featured-Image-780x470.png)
Betul CM Rise School: (बैतूल)। सीएम राइज विद्यालय बैतूल बाजार में सोमवार को नवीन शिक्षण सत्र अंतर्गत विद्यार्थियों का प्रवेश उत्सव मनाया गया। प्राचार्य के साथ समस्त स्टाफ, छात्र-छात्राएं अभिभावक, प्रवेश उत्सव में शामिल हुए। विद्यार्थियों का मुख्य द्वार पर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ साधना हेड, उप प्राचार्य आरके मालवीय, मुख्य अतिथि पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सुधाकर पवार ने सरस्वती जी का पूजन कर किया।
शाला प्रांगण के विवेकानंद हाल में उपस्थित विद्यार्थियों का तिलक लगाकर पुष्प वर्षा कर चॉकलेट वितरित की गई। प्राचार्य एवं उप प्राचार्य द्वारा विगत वर्ष में किए गए कार्य तथा आगामी वर्ष में होने वाले शैक्षणिक कार्य की जानकारी छात्र-छात्राओं को दी गई।पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सुधाकर पवार ने शाला की शिक्षण व्यवस्था की प्रशंसा की। कक्षा पहली से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने क्या सीखा एवं क्या सीखना चाहते हैं तथा अपने अनुभव साझा किए। शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने भी अपने अनुभव विद्यार्थियों के साथ साझा किए एवं अच्छा कार्य करने की शपथ ली।
- Also Read: Tapti Darshan 18 April 2023 : आज का ताप्ती दर्शन पढ़ने के लिए इमेज पर क्लिक करें। – Betul Epaper
गायकवाड सर द्वारा बच्चों को प्रेरक गतिविधियां कराई गई। संगीत शिक्षक संदीप अवाड़कर के जन्मदिन के शुभ अवसर पर उन्हें गुलाब का पौधा भेंट किया गया और श्री अवाड़कर के द्वारा गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के अंत में सुधाकर पवार को पुष्पीय पौधा भेंट कर आभार प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री कुंडलिक निरापुरे सर द्वारा किया गया।
- Also Read: BJP Betul News: भाजपा महिला मोर्चा ने सामाजिक न्याय सप्ताह कार्यक्रम के तहत सहभोज का किया आयोजन
- Also Read: Forest Department Betul: पथराव कांड: अन्य 11 अपराधियों ने वन विभाग के सामने किया आत्मसमर्पण