Betul Chikna Sanp : जिले में पहली बार मिला चिकना सांप, कुए से किया गया रेस्क्यू जंंगल में छोड़ा गया
![](/wp-content/uploads/2024/03/Default-Featured-Image-780x470.png)
![Betul Chikna Sanp : जिले में पहली बार मीला चिकना सांप, कुए से किया गया रेस्क्यू जंंगल में छोड़ा गया](/wp-content/uploads/2023/04/3d71fc25-bda7-47ae-a0f9-8a8d59d006f3_1680676657903-e1680686139481.jpg)
Betul Chikna Sanp: मुलताई नगर के पास स्थित ग्राम बाड़ेगांव के पास परमंडल रोड पर स्थित एक खेत के कुएं में बीते 5-6 दिनों से सांप होने की सूचना मिल रही थी। सर्पमित्र श्रीकांत विश्वकर्मा ने मौके पर पहुंच 30 फीट गहरे कुएं में रस्सियों के सहारे उतर कर सांप की जान बचाई।
सर्प मित्र श्रीकांत विश्वकर्मा ने बताया कि सूचना मिली थी कि ग्राम बाडेगांव के पास परमंडल रोड पर स्थित उत्तम हारोडे के खेत के कुएं में पांच-छह दिनों से एक सांप दिखाई दे रहा है। उसके बारे में उत्तम हारोड़े ने ग्राम बाड़ेगांव के लोगों को जानकारी दी थी, जिसके बाद सर्पमित्र को बुलाया गया। सर्पमित्र ने भी अपनी जान की परवाह किए बिना 30 फीट गहरे कुएं में रस्सियों के सहारे उतर कर सांप का रेस्क्यू किया। उसे सुरक्षित बचा लिया और उसे पर्यावरण में छोड़ दिया।
बैतूल जिले में मिला दुर्लभ प्रजाति का सांप
सर्पमित्र मोनू तायवाड़े को फोन पर सूचना मिली कि रामनगर में पानी के टांके में सांप है। मौके पर पहुंचकर सांप का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया है। मोनू ने बताया कि बैतूल जिले के लिए एक बड़ी उपलब्धि है, जो सांप रेस्क्यू किया वह इंडियन स्मूथ स्नेक है। इसके बारे में अभी तक बहुत कम जानकारी ही उपलब्ध है। यह सांप बहुत शांत स्वभाव का होता है। भारत के कुछ हिस्सों में पाई जाने वाली दुर्लभ प्रजाति का सांप है। इस सांप को हिन्दी में भारतीय चिकना सांप और इंग्लिश में इंडियन स्मूथ स्नैक कहा जाता है। क्रोनेला ब्राचुरेला वैज्ञानिक नाम से जाना जाता है। यह सांप बहुत ही रेयर सांप है। यह केवल गुजरात, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में ही पाया जाता हैं। यह सांप छिपकली, गिरगिट और चूहे को खाता है।
- Also Read: CM Betul News : मुख्यमंत्री जनसेवा मित्रों से मुलाकात की, लिया फीडबैक
- Also Read: Betul Samachar: भाई की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा में भेंट की राशि, मेहमानों को अनेक प्रजाति के पौधे भेंट किए