लोकल समाचार

Betul Accident News: मुलताई हाइवे पर उभारिया के पास एक बाइक स्लिप होने से तीन लोग घायल, जिला अस्‍पताल किया रेफर

Betul Accident News: हाईवे पर खम्बारा टोल के पास दो बाइक की आपस में हुई टक्‍कर, तीन लोग घायल, जिला अस्‍पताल किया रेफरBetul Accident News: नागपुर हाईवे पर खम्बारा टोल के पास दो बाइक की आपस में भिड़ंत हो गई। जिससे बाइक पर सवार पति-पत्नी बुरी तरह घायल हो गए। उन्हें मुलताई के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इधर एक बाइक सवार बाइक स्लिप होने से युवक घायल हो गया। उसे भी मुलताई के सरकारी अस्पताल में लाया गया है। घायल पति-पत्नी शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाइक से महाराष्ट्र जा रहे थे, लेकिन रास्ते मे हादसा हो गया।

खेड़ी देवनाला निवासी अरविंद बरखड़े (45 वर्ष) अपनी पत्नी यशवंती बरखडे (40 वर्ष ) के साथ अपने गांव खेड़ी देवनाला से खंभारा टोल होते हुए वरूड महाराष्ट्र शादी कार्यक्रम में सम्मिलित होने जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आए बाइक चालक ने बाइक को टक्कर मार दी।

जिससे खेड़ी देवनाला निवासी पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनकों एनएचआई पायलट सुनील कड़वे, डॉक्टर राजेश भुजाडे की ओर से मुलताई के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां उनका प्राथमिक उपचार कर, हालत गम्भीर होने से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

Betul Accident News: हाईवे पर खम्बारा टोल के पास दो बाइक की आपस में हुई टक्‍कर, तीन लोग घायल, जिला अस्‍पताल किया रेफरबाइक स्लिप होने से युवक घायल

मुलताई-बैतूल हाइवे पर उभारिया के समीप एक बाइक स्लिप हो जाने से एक युवक बुरी तरह घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि दुर्गेश पुत्र वारल्या भलावी (20 साल) निवासी पाटाखेड़ा, उभारिया से वापस आते समय बाइक अनियंत्रित होने से गिर गया। उसे मुलताई के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, हालत गंभीर होने से बैतूल रेफर किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker