![](/wp-content/uploads/2024/03/Default-Featured-Image-780x470.png)
Betul Accident News : मुलताई-बैतूल हाईवे पर नगरकोट के पास दो बाइक की आपस में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में 4 लोग बुरी तरह घायल हो गए। चारों घायलों को संजीवनी-108 के माध्यम से मुलताई के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायलों की हालत गंभीर होने से सभी को बैतूल रेफर कर दिया है।
संजीवनी-108 के डॉक्टर महेश झलिये ने बताया कि रात लगभग 9 बजे नगरकोट के पास दो बाइक की आपस में भिड़ंत हो गई। इससे बाइक पर सवार रामराव पिता चेतू तेकाम (41) निवासी सोमलापुर, विजेश पिता सहदेव (18) और दूसरी बाइक पर सवार कपिल पिता दौलतराव (40) निवासी बैतूल, अश्विन पिता अशोक बैतूल घायल हो गए।
लोगों ने तुरंत ही संजीवनी-108 को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही संजीवनी-108 मौके पर पहुंची और सभी को प्राथमिक उपचार के लिए मुलताई के सरकारी अस्पताल लेकर आई। प्राथमिक उपचार के बाद मुलताई के सरकारी अस्पताल से सभी को बैतूल रेफर कर दिया। चारों की हालत गंभीर बनी हुई है।
- Also Read: Betul Samachar In Hindi : शहर के किसी एक मार्ग का नाम अन्नाभाऊ साठे के नाम से घोषित किया जाए
- Also Read: Betul Samachar In HIndi : चिखलीमाल में पनप रही जातिगत दुर्भावना, अपमानित करने का आरोप