लोकल समाचार
Betul Samachar: देर रात तक चलता रहा श्री राम का जन्मोत्सव, चल समारोह में हजारों लोग हुए शामिल
![](/wp-content/uploads/2024/03/Default-Featured-Image-780x470.png)
रामनवमी पर शहर के कोठीबाजार के बड़े राम मंदिर और छोटे राममंदिर में दोपहर 12 बजे भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर रामायण का पाठ किया। इस दाैरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। दोपहर को रघुवंशी समाज सहित अन्य समाज के लोगों ने शहर में बाइक रैली निकाली।
राम जन्म को लेकर पूरा शहर तोरणों से पटा हुआ था। देर शाम को सदर के गेंदा चौक पर महाआरती कर राष्ट्रीय हिंदू सेना ने विशाल शोभायात्रा निकाली। अखाड़े के कलाकारों ने लाठियों का प्रदर्शन करके हैरतअंगेज करतब दिखाए। शोभायात्रा में अयोध्या के श्रीराम मंदिर सहित देवी देवताओं की झांकियां सजाई गई थी, जो आकर्षण का केंद्र रही।
शोभायात्रा में हजारों की संख्या में युवा शामिल हुए। शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। देर रात शहर में जुलूस ने शहर का भ्रमण किया।
- Also Read: Betul News: विश्व हिंदू परिषद भीमपुर प्रखंड की बैठक आयोजित, गांव- गांव में विहिप मना रहा श्री राम जन्म उत्सव
- Also Read: Betul Today News: आशा, उषा, सहयोगी संयुक्त मोर्चा के समर्थन में उतरे रामू टेकाम