![](/wp-content/uploads/2024/03/Default-Featured-Image-780x470.png)
Betul News Today:(सारनी)। सोमवार 27 फरवरी को परिषद की बैठक विभिन्न मुद्दों पर संपन्न हुई। नपा के सभाकक्ष में कुछ ऐसा भी देखने को मिला जो आज से पहले कभी किसी ने देखा नहीं। नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बर्दे ने भरी परिषद में विद्युत शाखा प्रभारी श्रीपत काटोल कर को फटकार लगाई। 2 दिन पूर्व हुए विकास कार्य उद्घाटन में नगर पालिका अध्यक्ष उपाध्यक्ष को भाजपा के ही पदाधिकारियों ने उपेक्षित रखा इससे नाराज भाजपा के अध्यक्ष उपाध्यक्ष ने अपना सारा आक्रोश विद्युत शाखा प्रभारी पर निकाल दिया।
गौरतलब रहे कि शनिवार को कोयलांचल क्षेत्र पाथाखेड़ा की उप नगरी शोभापुर के वार्ड क्रमांक 34 में क्षेत्रीय विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे समेत भाजपा के कई बड़े पदाधिकारियों ने विकास कार्य योजना के तहत विद्युत विस्तारीकरण योजना का उद्घाटन विधिवत किया। मगर इन सब में भाजपा के पदाधिकारियों ने भाजपा के एक बड़े पदाधिकारी नगर पालिका अध्यक्ष उपाध्यक्ष को उपेक्षित रखा। जिस पर सीधे तौर पर भाजपा के खेल में विभाजित दिखाई दे रहे हैं। मगर इस घटनाक्रम से नाराज अध्यक्ष ने विद्युत शाखा प्रभारी को भरी परिषद में फटकार लगाकर स्पष्टीकरण मांगा।
जवाब संतोषजनक ना देने पर प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई भी हो सकती है यह शब्द अध्यक्ष के हैं। चुनाव अब ज्यादा दूर नहीं है कुछ ही माह बाद विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं ऐसे में भाजपा के धोखे में अलग-अलग नजर आ रहे हैं जिससे सीधे तौर पर भाजपा को नुकसान होता दिखाई दे रहा है एक छोटे से विकास कार्य योजना में भाजपा के गुण अलग-अलग दिखाई दिए। जिस पर भाजपा के क्षेत्रीय विधायक के प्रति स्थानीय नेताओं में भारी रोष व्याप्त है। अब देखना है कि क्षेत्रीय विधायक अपने क्षेत्रीय पदाधिकारियों की नाराजगी को किस तरह दूर करते हैं।
- Also Read: Betul Samachar: राज्य स्तरीय शिक्षाविद गिजुभाई शिक्षक सम्मान समारोह में शिक्षक हुए सम्मानित
- Also Read: Betul News Today: तपिश मालवीय जिला अध्यक्ष बने, एसोसिएशन ऑफ मॉर्डन आयुष डाक्टर्स ने किया जिला कार्यकारिणी का विस्तार