लोकल समाचार

Betul News Today: जिला कांग्रेस सेवा दल ने निकाली महंगाई की शव यात्रा, कलेक्ट्रेट के सामने किया पुतला दहन

Betul News Today: जिला कांग्रेस सेवा दल ने निकाली महंगाई की शव यात्रा, कलेक्ट्रेट के सामने किया पुतला दहन

Betul News Today:(बैतूल)। देश में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को लेकर गुरुवार जिला कांग्रेस सेवादल ने शहीद भवन से केंद्र सरकार की शव यात्रा निकाली। शव यात्रा कलेक्ट्रेट पहुंची, जहां केंद्र सरकार का पुतला दहन किया गया। इस दौरान कांग्रेस सेवा दल के पदाधिकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।  कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष अनुराग मिश्रा ने बताया  सरकार द्वारा लगातार महंगाई बढ़ाई जा रही है। हाल ही में  केंद्र सरकार ने एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में 50 रुपए और कमर्शियल गैस सिलेंडर में 350 रुपये की वृद्धि की है।  बढ़ती महंगाई से जनता की आर्थिक स्थिति डगमगा रही है।
उन्होंने बताया केंद्र सरकार के पुतला दहन के पूर्व जिला कांग्रेस सेवा दल की जिला स्तरीय कार्यशाला गुरुवार शहीद भवन आयोजित की गई। कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष अनुराग मिश्रा ने बताया कार्यशाला में जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी ब्लॉक अध्यक्ष शामिल हुए। इस दौरान विधानसभा चुनाव-2023 में सेवा दल की भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी देकर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया।
वहीं संगठन के विस्तार पर चर्चा करते हुए बताया  सेवादल का मंडल अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष और बुथ अध्यक्ष स्तर पर सेवादल का विस्तार किया गया है और वर्तमान में कांग्रेस सेवादल प्रभारी मतदाता सूची के पन्ना पर कार्य कर रही है। सेवादल जिला अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया आगामी समय में जिला स्तरीय कार्यशाला होगी। इसके बाद विधानसभा स्तरीय, फिर ब्लॉक स्तर पर, मंडल और बूथ स्तर पर कार्यशाला आयोजित होगी, जिसमें कांग्रेस सेवादल संगठन द्वारा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर टीम बनाई जाएगी।
Betul News Today: जिला कांग्रेस सेवा दल ने निकाली महंगाई की शव यात्रा, कलेक्ट्रेट के सामने किया पुतला दहन

भाजपा को उखाड़ फेंकने की जनता से  की अपील

बैठक को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के ग्रामीण अध्यक्ष हेमंत वागद्रे ने कांग्रेस सरकार के 15 माह के कार्यकाल को जनता के बीच पहुंचाने और भाजपा की कमियां को उजागर करने बात कही। इस दौरान उन्होंने जिला कांग्रेस सेवा दल के द्वारा आगामी समय में आयोजित होने वाली कार्यशाला में हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इसके अलावा सेवादल के बैतूल जिला प्रभारी गोविंद व्यास ने बढ़ती महंगाई पर नाराजगी जताते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को उखाड़ फेंकने की जनता से अपील की।  उन्होंने कहा देश को आगे बढ़ाना है, तो भाजपा की नकारात्मक सोच और नफ़रत की राजनीति को हराना है।  भाजपा के द्वारा फैलाए गए भय के वातावरण को खत्म करना है।
वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष भोला कांति, प्रदेश सचिव मनोज आर्य ने  कहा मोदी सरकार ने 15 लाख करोड़ का टैक्स अपने पूंजीपतियों मित्रों का माफ किया है। उससे देश की अर्थव्यवस्था पर बहुत चोट पहुंची है। इस कारण इस देश की आम जनता, किसान व्यापारी वर्ग सभी परेशान हैं। दूध, दही, घी, आटा, चावल, रोटी समेत हर चीज पर टैक्स लगा हुआ है। भाजपा सरकार में महंगाई तेजी से बढ़ रही है। इस दौरान समीर खान, अरुण गोठी, नवनीत मालवीय, बृज भूषण पांडे, कमल नागले, ऋषि दीक्षित ने भी बैठक को संबोधित कर अपने विचार व्यक्त किए। बैठक का संचालन बैतूल ब्लॉक सेवादल अध्यक्ष जितेंद्र गोलू सोनी और आभार आमला प्रभारी जितेंद्र शर्मा ने व्यक्त किया।

बैठक में यह रहे मौजूद

बैठक में उपस्थित ब्लॉक अध्यक्ष नितिन मेहतो, ओम कवड़कर, विजेंद्र भावसार, पंकज ठाकुर, नारायण खातरकर, मिथुन विश्वास, महेंद्र परमार, दीपक मालवीय, किशोर कड़वे, विजय बंजारे, जीवन बनकर, प्रवीण आर्य, शरद डोंगरे, अरविंद वरकडे, कमलेश यादव, जिला पदाधिकारी शैलेंद्र गुप्ता, रमजान सिद्दीकी, नितेश धाकड़, बुधराव वागद्रे, अजाबराव साहू, अरुणेश मिश्रा, गजानंद  वामनकर, मनीष आर्य, मनोज सनस, दिनेश नागले, शेख आबिद खान, शुभम साहू, श्याम चौरे, जीवन डोंगरदिए, तनवीर खान, राजेश खवसे, पिंटू सोनारे, दिनेश चौरे, कोदु लाल यादव, मोहन  पटारिया, इजराईल शाह, सुखदेव नागले, धन्ना यादव, विजेंद्र सिंह सिसोदिया सहित मंडल एवं सेक्टर के एक सैकड़ा पदाधिकारी शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker