लोकल समाचार

Betul News: विश्वमांगल्य सभा का होली मिलन समारोह संपन्न, विश्वमांगल्य सभा का होली मिलन समारोह संपन्न

Betul News: विश्वमांगल्य सभा का होली मिलन समारोह संपन्न, विश्वमांगल्य सभा का होली मिलन समारोह संपन्न

Betul News:(बैतूल)। आधुनिक काल से समन्वय स्थापित कर भारत की आध्यामिक पारंपरिक गृहरचना यह महापुरुषो को जन्म देने का शक्ति केंद्र बने। इस के लिए विश्व मांगल्य सभा राष्ट्रीय महिला जनसंगठन निरन्तर 13 वर्षों से सक्षम मातृत्व के निर्माण हेतु सम्पूर्ण भारत मे सतत कार्यरत हैं । विश्वमांगल्य सभा का विश्वास है कि सक्षम मातृत्व ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण कर सकता है। अपने इस उद्देश की प्राप्ति हेतु सभा समय समय पर महिलाओं के व्यक्तित्व निर्माण हेतु विभिन्न आयोजन करती रहती हैं।

इसी तारतम्य में होली एवं अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सागोन बाबा में महिलाओं का होली मिलन समारोह एवं विभिन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक परिधान प्रतियोगिता, ज्ञान संस्कृति एवम कौशल आधारित प्रश्नमंजूषा, नृत्य एवम विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमे महिलाओं ने उत्साहपूर्वक बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। जिसमें  सांस्कृतिक परिधान प्रतियोगिता में प्रांजल चौबे, राखी शुक्ला, धर्मिला वर्मा, खेल प्रतियोगिताओं में चेताली गौर, प्रीति क्षीरसागर, ओर रिंकी डांगी विजेता रही। यामिनी कोशल द्वारा नृत्य प्रस्तुति दी गई।

इस अवसर पर विशेष अतिथि के रुप मे नगरपालिका अध्यक्ष पार्वतीबाई बारस्कर, पार्षद आभा श्रीवास्तव, सुमति धुर्वे, कायम कावड़े, वर्षा बारस्कर, प्रेरणा शर्मा उपस्थित रहे। विश्व मांगल्य सभाशाखा बैतूल की अध्यक्ष डॉ.विजेता चौबे द्वारा सभा के कार्यों एवं उद्देश्य का परिचय दिया गया। समारोह का संचालन तूलिका पचौरी ने किया। उपाध्यक्ष श्रद्धा खंडेलवाल द्वारा प्रश्न मंजूषा ली गई। सोनाली वागद्रे, प्रांजल तल्हारकर, प्रीति साहू, शामिनी देव, सुनंदा देशपांडे के साथ सभा के सदस्यों की उपस्थिति रही। महिलाओं द्वारा सभा के कार्यों से जुडक़र राष्ट्र निर्माण के लिए कार्य के लिए सहमती प्रदान की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker