![](/wp-content/uploads/2024/03/Default-Featured-Image-780x470.png)
Betul Ki Khabar:(बैतूल)। नगर के प्रमुख तेल कारोबारी एवं कृष्णा ऑयल मिल के संचालक दिनेशचंद्र अग्रवाल पर गत सोमवार को हुए प्राण घातक हमले के बाद उन्हें गंभीर हालत में नागपुर शिफ्ट किया गया था जहां एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। शनिवार प्रात: नागपुर में इलाज के दौरान ही उनका निधन हो गया था। पूर्व में उनका अंतिम संस्कार शाम 4 बजे होना था लेकिन अपरिहार्य कारणों के चलते उनकी पार्थिवदेह शनिवार रात को बैतूल लायी गई। जिसके चलते अब उनका अंतिम संस्कार आज रविवार को किया जाएगा।
- Also Read: Betul News Today: आमला कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ से की मुलाकात
पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक स्व. अग्रवाल की अंतिम यात्रा उनके गंज हाऊसिंग बोर्ड कालोनी, बैतूल निवास से प्रात: 9 बजे गंज मोक्षधाम के लिए निकाली जाएगी। अंतिम संस्कार गंज मोक्षधाम में किया जाएगा। स्व. दिनेशचंद्र अग्रवाल अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री का भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। दिनेश अग्रवाल के निधन पर जिले के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, पत्रकारों, चिकित्सकों, व्यापारियों, राजनेताओं, ईष्टमित्रों, सामाजिक बंधुओं ने शोक व्यक्त किया है।
- Also Read: Betul Ki Khabar: फटाखे फोडकर मिठाई बांटकर मनाई त्रिपुरा, नगालैंड की जीत का जश्न
- Also Read: Betul News Today: विधि प्रकोष्ठ द्वारा गरीबों को निस्वार्थ विधिक सहायता प्रदान की जाएगी