लोकल समाचार

Betul Crime : गांजे की तस्करी कर रही दो महिलाओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 4 किलो गांजा भी किया जब्त

Betul Crime: Police arrested two women smuggling ganja, also seized 4 kg of ganja.

Betul Crime : गांजे की तस्करी कर रही दो महिलाओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 4 किलो गांजा भी किया जब्त
Betul Crime : गांजे की तस्करी कर रही दो महिलाओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 4 किलो गांजा भी किया जब्त
File:WhatsApp logo-color-vertical.svg - Wikimedia Commons  WHATSAPP GROUP
Join Now
File:Telegram logo.svg - Wikimedia Commons  TELEGRAM GROUP
Join Now

Betul Crime : बैतूल। शाहपुर पुलिस ने रविवार को भोपाल नेशनल हाईवे के भौंरा जोड़ पर गांजे की तस्करी के खड़ी दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। दोनों महिलाओं के पास से पुलिस ने 4 किलो गांजा कीमत लगभग 40 हजार रुपए जब्त किया है। पुलिस ने दोनों महिलाओं के खिलाफ धारा धारा 8/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट में केस दर्ज कर दोनों को न्यायालय में पेश किया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर में शाहपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि भौंरा जोड नेशनल हाईवे पर दो महिलाएं जो अपने साथ हाथ में कपडे के बैग में गांजा की तस्करी करने जा रही है। इस पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।

Read More : Government Employees Update: इन कर्मचारियों को हफ्ते में 5 दिन करना होगा काम, मिलेगी 2 दिन की छूट्टी

पुलिस अधीक्षक सिध्दार्थ चौधरी के निर्देशन तथा एएसपी श्रीमती कमला जोशी एवं एस.डी.ओ.पी. मयंक तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी एबी मर्सकोले के द्वारा चौकी प्रभारी भौंरा उपनिरीक्षक रवि ठाकुर एवं उपनिरीक्षक मोनिका पटले के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

Betul Crime : गांजे की तस्करी कर रही दो महिलाओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 4 किलो गांजा भी किया जब्त

टीम ने नेशनल हाईवे भौंरा जोड़ पर घेराबन्दी कर इन दोनों महिलाओं को पकड़ा। पूछताछ में अन्जू उर्फ दिलरूबा पिता मुबारक अली उम्र 40 साल निवासी वार्ड नं. 32 ईरानी केम्प पत्ती बाजार इटारसी जिला नर्मदापुरम और खातून मुबारक अली उम्र 47 साल निवासी वार्ड नं. 32 ईरानी केम्प पत्ती बाजार इटारसी जिला नर्मदापुरम (म.प्र.) बताया। दोनों महिलाओं के बैग की तलासी लेने पर 02-02 किलो गांजे के एक-एक पैकेट कुल 04 किलो गांजा कीमत लगभग 40 हजार रुपए पाया गया। पुलिस ने गांजा जब्त कर महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों महिलाओं के खिलाफ शाहपुर थाने में धारा 8/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया एवं गिरफ्तारशुदा महिलाओं को न्यायालय में पेश किया गया।

Read More : MP News : अवैध रेत उत्खनन रोकने गए पटवारी को माफिया ने ट्रैक्टर से रौंदा, दर्दनाक मौत

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी ए.बी. मर्सकोले, चौकी प्रभारी भौंरा उनि रवि ठाकुर, उनि मोनिका पटले, प्रआर. कुवरलाल, प्रआर. शैलेन्द्र, मआर. संध्या, आर. विनय चौरे, आर. धीरज काले, महिला आर. संध्या, महिला सैनिक मीना सावले की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

File:WhatsApp logo-color-vertical.svg - Wikimedia Commons WHATSAPP GROUP
Join Now
File:Telegram logo.svg - Wikimedia Commons TELEGRAM GROUP
Join Now

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker