लोकल समाचार

Betul BJP News: भाजपा ही एक मात्र ऐसा दल है जो राष्ट्र के विकास को अपना ध्येेय मानता है – सुजीत जैन

Betul BJP News:(बैतूल)। भारतीय जनता पार्टी की वृहद कार्यसमिति की बैठक जिला भाजपा कार्यालय विजय भवन में रविवार को संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जिले के संगठन प्रभारी सुजीत जैन ने कहा कि कार्यकर्ताओ और पदाधिकारियो के समर्पण से किए गए कामो की प्रशंसा करते हुए सुधार करने की बात भी कही। श्री जैन ने महाजनसंपर्क अभियान जो कि 30 मई से 30 जुन तक चलना है।

इस  अभियान की महत्ता को समझाते हुए कहा कि जो पानी से नहाते है वह लिबास बदलते है। जो पसीने से नहाते है वे इतिहास बदलते है। आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव को विचार की लडाई बताते हुए कहा कि अन्य राजनैतिक दलो में व्यक्ति या परिवार प्रथम होता है। भाजपा ही एक मात्र ऐसा दल है जो राष्ट्र के विकास को अपना ध्येेय मानता है। उन्होने कहा कि हर घर भाजपा के नारे को साकार करने के लिए आने वाली बैठको के लिए मार्गदर्शन देते हुए । श्री जैन ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जो कांग्रेस आज बोलने की आजादी को लेकर मोदी सरकार पर आरोप लगाती है।

उसी कांग्रेस ने आपात काल के समय पूरे देश की आवाज को दबाने की कोशिश की थी। आगामी 23 जून को डा.श्यामाप्रसाद मुखर्जी जी की पुण्यतिथी पर भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की डिजिटल रैली और 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम को लेकर भी छोटी छोटी बारिकीयां सांझा की। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने प्रदेश की मंशा से सभी पदाधिकारियो और जनप्रतिनिधियो को अवगत करते हुए मोर्चा और मंडल के पदाधिकारियो से पूर्व में कार्यक्रमो की जानकारी लेते हुए कहा कि जहां लक्ष्य प्राप्त नही हुए है। वहां और प्रयास करने की आवश्यकता है। आज कार्यक्रर्ता उत्साह के साथ कार्यक्रमो मेे जुड रहे है। इन अभियानो के बेहतर परिणाम आएगें।

जनप्रतिनिधियो को भी संगठन के लिए समय देने का आग्रह भी श्री शुक्ला ने किया । बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा सांसद डीडी उइके ने कहा कि आने वाले चुनावो को युद्व बताते हुए आत्म बल से चुनाव जीतने का आव्हान करते हुए मंडल अध्यक्षो को सुझाव दिया कि संपर्क समन्वय और संवाद के साथ साथ भौगोलिक परिस्थिती की जानकारी के साथ हर कार्यक्रर्ता अपनी जिम्मेदारी को समझे तो निश्चित ही सफलता मिलेगी।

बैठक को संबोधित करते हुए आमला विधायक डा.योगेश पंडाग्रे ने कहा कि कांग्रेस पर भेद भाव की राजनिती करने का आरोप लगाते हुए बताया कि कैसे उत्तर प्रदेश और देश में अनुसूचित जाति और जनजाति के लोग भाजपा के साथ है। वहीं भाजपा सबके लिए काम कर रही है। निकट भविष्य में संत रविदास जी का सौ करोड से जो मंदिर बनेगा उसके लिए बस्तीयो में भी कार्यक्रम करने की बात कही।

इस महत्वपूर्ण बैठक में जिला संगठन प्रभारी सुजीत जैन, जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ,सांसद डीडी उइके, जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पंवार, पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल, सुभाष आहूजा, ज्योति धुर्वे, विधायक डा.योगेश पंडाग्रे, पूर्व विधायक महेन्द्रसिंह चौहान, चंद्रशेखर देशमुख,चैतराम मानेकर, पूर्व जिलाध्यक्ष राजा ठाकुर, अनिल सिंह कुशवाह, वसंत बाबा माकोडे, जितेन्द्र वर्मा, विधानसभा संयोजक पी.जे.शर्मा, अनिल सिंह ठाकुर, मधु पाटनकर, राजेन्द्र मालवीय, विधानसभा विस्तारक महेन्द्र नामदेव जी, केशव उर्मिल मंचासीन थे।

  • Also Read: 

बैठक का संचालन जिला महामंत्री द्वय सुधाकर पंवार एवं राहूल चौहान ने किया आभार जिला उपाध्यक्ष रश्मि साहू ने व्यक्त किया। जिला कार्यसमिति की बैठक में जिला पदाधिकारी, मंडल प्रभारी, सांसद, विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य, जनपद पंचायत, नगर पालिका, नगर परिषद के अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा के अध्यक्ष महामंत्री, प्रकोष्ठो के जिला संयोजक, विधानसभा संयोजक, विस्तारक विशेषरूप से मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker