लोकल समाचार

Betul Accident News: मुलताई में पांच सड़क दुर्घटनाएं, गंभीर घायलों को बैतूूल किया गया रेफर

source “social media”

Betul Accident News: पहली घटना- मुलताई-बोरदेही मार्ग पर रात करीब 8 बजे ग्राम बरई निवासी बुजुर्ग जो कि पैदल अपने गांव जा रहा था,उसे अज्ञात वाहन ने टेमझिरा जोड़ के पास टकक्कर मार दी, जिसके चलते वे गिर कर घायल हो गए। सड़क दुर्घटना में घायल बुजुर्ग की सूचना राहगीरों द्वारा 108 एम्बुलेंस को दी गई। 108 एम्बुलेंस पर तैनात पायलट सन्तोष देशमुख और EMT पिंटू बुआडे मौके पर पहुंचे। घायल बुजुर्ग को मुलताई अस्पताल लाकर भर्ती करवाया। जहां पर डॉक्टरों द्वारा उनका प्राथमिक उपचार किया गया। बुजुर्ग के सर में चोट आई है।

दूसरी घटना

मुलताई नागपुर रोड पर बीती रात करीब 8 बजे के बाद बाइक स्लिप हो गई। इसमें तीन लोग घायल हो गए। NH47 पर स्थित ग्राम मालेगांव निवासी युवक कमल किशोर पुत्र जोगी नागले (25 वर्ष) बाइक से अपनी मां रेखा और बहन प्रीति के साथ शादी में खेड़ली बाजार जा रहा था। उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई, वे तीनों गिर गए। कमल किशोर को सिर में गंभीर चोट आई और वह बेहोश हो गया। 108 एम्बुलेंस पर तैनात emt महेश झलिए पायलट के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को मुलताई अस्पताल में भर्ती करवाया। युवक का प्राथमिक उपचार कर उसे बैतूल रेफर कर दिया गया।

तीसरी घटना

रात में ग्राम मोरखा के पास शादी में शामिल होने जा रही एक महिला बाइक पर से गिरकर घायल हो गई। उसे मुलताई अस्पताल से बैतूल रेफर कर दिया गया। प्रभात पट्टन निवासी महिला रुन्दा पति अशोक (45) अपने बेटे के साथ ग्राम मोरखा शादी में शामिल होने के लिए जा रही थी। मोरखा के पास ही अचानक से ब्रेकर से बाइक अनियंत्रित हुई और पीछे बैठी महिला गिर गई।

चौथी घटना

मुलताई-बैतूल रोड पर बीती देर रात करीब 9 एक बाइक और कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसके चलते बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना बैतूल रोड पर गुरु कृपा होटल के सामने की बताई जा रही है। बताया जा रहा है की जोलखेडा निवासी रूपेश पुत्र सुखदेव पवार (25 वर्ष) मुलताई आया हुआ था, जहां से वापस अपने गांव जा रहा था तभी बैतूल की ओर से आ रही कार के साथ उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। उसके सिर में गंभीर चोट आई। डॉ त्रिलोक मालवी एवम् शाहरुख आदि द्वारा तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना देकर बुलाया गया। जिसके बाद एंबुएल्स मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया। जहा से प्राथमिक उपचार के बाद उसे सर में गंभीर चोट होने के चलते बैतूल रेफर कर दिया गया।

पांचवी घटना

ग्राम उमरिया के पास ही खेत से वापस अपने गांव जा रहे एक व्यक्ति को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसके चलते उसका पैर फैक्चर हो गया। परिजन निजी वाहन से मुलताई अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। चंदू पुत्र हेमराज बघेल (38) निवासी उमरिया जो कि देर रात खेत से काम करके वापस पैदल ही अपने घर जा रहा था कि अचानक पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। चंदू के घायल होने की सूचना पा कर परिजन उसे लेकर मुलताई अस्पताल पहुंचे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker