Betul News: विधानसभा स्तरीय पंचायत जनप्रतिनिधियो को भाजपा की रीति नीति बताई

विधानसभा स्तरीय पंचायत जनप्रतिनिधियो को भाजपा की रीति नीति बताईबैतूल। भैसदेही विधानसभा के भाजपा के पंचायत जनप्रतिनिधियो का एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग भीमपुर ब्लाक के मुख्यालय जनपद के मंगल भवन में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण वर्ग का उदघाटन भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शनसिंह चौधरी एवं सांसद दुर्गादास उइके के द्वारा किया गया एवं समापन भाजपा बैतूल के जिला संगठन प्रभारी सुजीत जैन एवं जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला द्वारा किया गया। प्रारंभ में पार्टी महापुरूषो डा.श्यामाप्रसाद मुखर्जी,पं.दीनदयाल उपाध्याय, भारत माता एवं भगवान बिरसा मुण्डा के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलन कर वर्ग का शुभारंभ किया गया।

प्रथम सत्र की अध्यक्षता कर रहे सांसद दुर्गादास उइके ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार के द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओ की जानकारी दी एवं सभी नव निर्वाचित जनप्रतिधियो को शुभकामनाएं प्रेषित की प्रथम सत्र के मुख्य वक्ता दर्शनसिंह चौधरी के द्वारा भाजपा का इतिहास एवं वर्तमान परिदृश्य मे भाजपा किस मुकाम पर काबिज है विषय पर विस्तृत जानकारी प्रशिक्षणार्थियो को दी गई।

श्री चौधरी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने कहा था अठारवीं एवं उन्नीसवीं शताब्दी जापान और ब्रिटेन की थी 20 वीं सदी अमेरिका की थी एवं 21 वीं सदी में भारत विश्व पर राज करेगा ओर आज यह बात हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सत्य साबित हो रही है।

द्वितीय सत्र ग्राम स्वराज में जनभागीदारी का महत्व एवं महिलाओ एवं युवाओ की भूमिका पर भरत सिंह राजपुत सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक के द्वारा संपूर्ण विस्तृत जानकारी प्रदान की गई एवं द्वितीय सत्र की अध्यक्षता प्रदीपसिंह किलेदार पूर्व जिलाउपाध्यक्ष द्वारा की गई।

तृतीय सत्र में सोशल मीडिया का महत्व पर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री प्रांशु राने ने बताया कि आज का समय सोशल मीडिया का है और आप हम सब इसका उपयोग करते है लेकिन ऐसे बहुत सारे लोग है जो सोशल मीडिया का गलत उपयोग करते हुए गलत नैरेटिव फैलाते है आप लोगो ने देखा होगा बीच में ऐसे ही टुकडे टुकडे गैंग ने पूरे देश मे ऐसा नैरेटिव फैलाया कि हम सबको सोचने पर मजबूर होना पडा। लेकिन आज भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में संपूर्ण भारत ने समझा एवं जाना इन्ही विषयो का हमने सोशल मीडिया पर प्रचार प्रसार किया। भाजपा के हर एक कार्यकर्ता को सोशल मीडिया का ज्ञान भी होना चाहिए।

तृतीय सत्र की अध्यक्षता भैसदेही विधानसभा के पूर्व विधायक महेन्द्र सिंह चौहान द्वारा की गई। चतूर्थ सत्र में भाजपा झुग्गी झोपडी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अखिलेश खंडेलवाल द्वारा भाजपा की जन कल्याणकारी योजनाओ के क्रियान्वयन एवं सुदृडीकरण मे हमारी भूमिका एवं संगठन विस्तार पर दृष्टि डाली।

चतूर्थ सत्र की अध्यक्षता दिलीप आर्य के द्वारा की गई। अंतिम समापन सत्र में भाजपा जिला संगठन प्रभारी सुजीत जैन ने समस्त प्रशिक्षणार्थियो को शुभकामनाएं प्रेषित की एवं कहा कि आप सभी भाजपा के सिपाही है आप सबको राष्ट्र निर्माण के लिए कार्य करना है।

भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने भी सभी उपस्थित सरपंच ,जनपद सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष को शुभकामनाएं देेते हुए कहा कि आप सबको देखकर लग रहा है कि आज इतनी देर तक आप प्रशिक्षण ले रहे है हम सबको मिलकर भारतीय जनता पार्टी को मजबूत बनाना है और सेवा कार्य करते रहना है। जनपद पंचायत आठनेर के क्षेत्र क्र.2 से जनपद सदस्य वेंकटेश ने भाजपा रीति नीति को समझते हुए जिला प्रभारी एवं जिलाध्यक्ष के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

विधानसभा प्रशिक्षण वर्ग में ग्रामीण निकाय जनप्रतिधियो का प्रशिक्षण के जिला प्रभारी राहूल चौहान , विधानसभा प्रशिक्षण संयोजक देवीसिंह ठाकुर, भैसदेही नगर परिषद अध्यक्ष मनीष सोलंकी, जनपद अध्यक्ष भैयालाल इरपाचे, यशवंती धुर्वे, रोशनी इवने, जिला पंचायत सदस्य रेखा पांसे, सोनू भलावी, सुमन अखण्डे, अजजा मोर्चा अध्यक्ष सीताराम चढोकार, अजजा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डा. महेन्द्र सिंह चौहान, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुनील अडलक, पूर्व जनपद अध्यक्ष सुनील भलावी, मंडल अध्यक्ष अनिल उइके, कृष्णा यादव, भूरा यादव, सुनिल टेकपुरे, दिनेश वागद्रे, महामंत्री संतोष बरोदे, विकास बिसौने, मनोहरी परते, लवकेश मोरसे, बब्बू सोनी, केसर लोखंडे, दिलीप घोरे, स्वदेश बालापुरे, पूर्व मंडल अध्यक्ष नीतिन गौतम, देवीदास खाडे, गणेश जैसवाल, ऋषभदास सावरकर, छोटू उपासे, केसरी यादव, शंकरलाल चौहान, सहित समस्त सरपंच, जनपद सदस्य,जिला पंचायत सदस्य उपस्थित रहे। वर्ग का संचालन लवकेश मोरसे एवं आभार देवीसिंह ठाकुर द्वारा किया गया।