Today Betul News : फैक्‍टी कर्मचारी की नदी में डूबने से मौत, सूरत में करता था काम 

Today Betul News : फैक्‍टी कर्मचारी की नदी में डूबने से मौत, सूरत में करता था काम 

Today Betul News : शाहपुर के उपनगरीय क्षेत्र बरबट पुर में आज एक फैक्टरी कर्मचारी युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई। वह एक दिन पहले ही गुजरात से काम कर घर लौटा था। शाहपुर के रेलवे पुल के नीचे नहा रहे दोनों युवकों में एक युवक डूब गया जिसे स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस के मुताबिक शाहपुर निवासी शांतनु मंडल (26) अपने दोस्त अखलेश उइके के साथ नदी में नहाने गया था। रेलवे पुल के नीचे नदी में दोनों नहा रहे थे कि अचानक शांतनु का पैर फिसल गया। वो गहरे पानी में चला गया। शांतनु को डूबता देख अखिलेतब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हालांकि परिजन उसे अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि शांतनु मंडल सूरत में टाईल्स की फैक्ट्री में काम करता था। कल ही छुट्टी लेकर अपने घर शाहपुर आया था। शांतनु की मौत से मंडल परिवार में मातम छा गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है। टी आई एस एन मुकाती ने बताया की युवक तैरना नहीं जानता था।जहां वह डूबा वहां पानी गहरा था।जिसमे डूबने से उसकी मौत हो गई। मृतक युवक के पिता नरेंद्र इलाके में डॉक्टरी का काम करते थे। उनकी मृत्यु हो चुकी है।जबकि तीन भाईयो में शामिल शांतनु के एक भाई की पहले ही सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी है। उसकी चार बहने हैं।(Today Betul News)