सारनी-आठनेर में भी खिला कमल, सारनी में बीजेपी के 19 और आठनेर में 9 प्रत्‍याशी जीते, देखें कहां-कौन जीता

sarni athner chunav Result

Sarni athner nikay chunav result: जिले में आज नगरीय निकाय चुनाव परिणामों की घोषणा हुई। जिले की तीनों सारनी, आठनेर और चिचोली में भाजपा की सरकार बन रही है। बैतूल जिले की सबसे बड़ी और मप्र की दूसरी सबसे बड़ी नगरपालिका सारनी में भाजपा की सरकार बनने का रास्‍ता साफ हो गया है। यहां पर 38 वार्डों में से भाजपा के 19 पार्षद चुनाव जीते है। 11 पर कांग्रेस और 6 वार्डों में अन्य को जीत हासिल हुई है। जबकि एक वार्ड में भाजपा और आम आदमी पार्टी को समान वोट मिलने से टाई हो गया है।

देखें सारनी की सूची ….

वार्ड 1 – (भाजपा)
वार्ड 2 – (भाजपा)
वार्ड 3 – (भाजपा)
वार्ड 4 – कांग्रेस
वार्ड 5 – निर्दलीय (ज्योति हेमराज नागले)
वार्ड 6 – कांग्रेस
वार्ड 7 – भाजपा
वार्ड 8 – भाजपा
वार्ड 9 – भाजपा
वार्ड 10 – भाजपा
वार्ड 11 – कांग्रेस
वार्ड 12- कांग्रेस
वार्ड 13 – निर्दलीय (रूपलाल बेलवंशी)
वार्ड 14 – (भाजपा)
वार्ड 15 – (भाजपा)
वार्ड 16 – (भाजपा)
वार्ड 17 – (भाजपा)
वार्ड 18 – (कांग्रेस)
वार्ड 19 – (निर्दलीय) (जफर अंसारी)
वार्ड 20 – (निर्दलीय) (रोशनी संदीप झपाटे)
वार्ड 21 – (कांग्रेस)
वार्ड 22 – (कांग्रेस)
वार्ड 23 – (कांग्रेस)
वार्ड 24 – निर्दलीय
वार्ड 25 – (कांग्रेस)
वार्ड 26 – (भाजपा)
वार्ड 27 – (भाजपा)
वार्ड 28 – (भाजपा)
वार्ड 29 – बराबर (ट्राई)
वार्ड 30 – (भाजपा)
वार्ड 31 – निर्दलीय
वार्ड 32 – भाजपा
वार्ड 33 – भाजपा
वार्ड 34 – भाजपा
वार्ड 35 – कांग्रेस
वार्ड 36 – भाजपा

आठनेर में भाजपा की ये रही स्थिति

नगर परिषद आठनेर के 15 वार्डों में से भाजपा को 9 वार्डो में जीती है। वही कांग्रेस को 5 वार्डों में और एक निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव जीता है । वार्ड क्रमांक 1 से कांग्रेस की प्रियंका सुनील राठौर, वार्ड क्रमांक 2 से भाजपा की ललिता मारोती महाले, वार्ड क्रमांक 3 से कांग्रेस की रीता प्रदीप झोड़,वार्ड क्रमांक 4 से निर्दलीय विभा योगेश जगताप, वार्ड क्रमांक 5 से भाजपा की सुषमा मनोज जगताप, वार्ड क्रमांक 6 से कांग्रेस की रंजीता परेश मगरदे ,वार्ड क्रमांक 7 से भाजपा के उमेश बारस्कर, वार्ड क्रमांक 8 से भाजपा के अजय पोटफोड़े, वार्ड क्रमांक 9 कांग्रेस की सारिका डॉज्ञानदेव माथनकर ,वार्ड क्रमांक 10 से भाजपा के मिथुन कुमार उमरे, वार्ड क्रमांक 11 से भाजपा के विनय रामदयाल जितपुरे, वार्ड क्रमांक 12 से भाजपा के फारुख काजी, वार्ड क्रमांक 13 से कांग्रेस की शीतल जित्तू ,वार्ड क्रमांक 14 से भाजपा की गायत्री कैलाश आजाद और वार्ड क्रमांक 15 से भाजपा की पूनम प्रवीण गोलू ने जीत हासिल की है ।