Rashtrapati News Betul : राष्ट्रपति मुर्मू से विश्व मांगल्य सभा के प्रतिनिधि मंडल ने की भेंट, संगठन के कार्यो से राष्ट्रपति को कराया अवगत

Rashtrapati News Betul : राष्ट्रपति मुर्मू से विश्व मांगल्य सभा के प्रतिनिधि मंडल ने की भेंट, संगठन के कार्यो से राष्ट्रपति को कराया अवगतRashtrapati News Betul : (बैतूल)। श्रेष्ठ मातृ की निर्मिती एवं भारतीय संस्कृति की मूल संस्था परिवार के सुसंस्कृत व दृढीकरण के लिए कार्य करने वाले संगठन विश्वमांगल्य सभा के प्रमुख कार्यकर्ताओं ने विश्वमांगल्य सभा के सभाचार्य आचार्य स्वामी श्री जितेंद्रनाथ महाराज, श्रीनाथ पीठाधीश्वर, अंजनिग्राम के नेतृत्व में देश की राष्ट्रपति महामहिम श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से भेंट कर संगठन की। प्रतिनिधि मंडल ने संगठन के गतिविधि,लक्ष्य व रचनात्मक कार्यक्रमों के विषय में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर उन्होंने राष्ट्रपति मुर्मू को संगठन की विचाधारा के विषय मे संक्षिप्त में वर्णन करते हुए बताया परिवार का केंद्र बिंदु मां होती है ।

इसी मातृत्व के दृढ़ीकरण के कार्य में विश्वमांगल्य सभा प्रयास कर रही है। मां सुदृढ़, सुसंस्कारित व प्रभावी होगी तो देश प्रभावी होगा। संगठन के सभी सदस्यों ने राष्ट्रपति से संगठन का प्रभावी समर्थन करने की अपील करते हुए, मां विषय की महत्ता में वृध्दि के लिए युगानुकुल उक्त विषय पर शास्त्रीय अनुसंधान विश्वविद्यालयो में किया जाने का अनुरोध किया तथा विश्वमांगल्य सभा के लोकप्रतिनिधि परिवार संपर्क विभाग के कार्यक्रम मे राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू को आमंत्रित किया।

इस अवसर पर सभा के राष्ट्रीय परामर्शदाता प्रशांत हरतालकर, राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखादेवी खंडेलवाल, राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ.वैषाली जोशी, श्रीमती कंचन राय अखिल भारतीय सम्पर्क प्रमुख, पूजा देशमुख राष्ट्रीय सह सङ्गठन मंत्री, उत्तर भारत संयोजिका डॉ.अनुराधा यादव एवं दक्षिण भारत संयोजिका श्रीमती शुभांगी मेंढे, श्रीमती सुरभि मनोज तिवारी दिल्ली प्रांताध्यक्ष मौजूद थी।