Betul News: मेहरा समाज ने मनाया संविधान दिवस 

मेहरा समाज ने मनाया संविधान दिवस 

आमला। मेहरा समाज समिति ब्लॉक अध्यक्ष अजय बचले के नेतृत्व में संविधान दिवस डॉ बाबासाहेब आंबेडकर के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर मनाया गया। इस अवसर पर समिति के जिलाध्यक्ष छन्नू बेले ने कहा हमारे देश का संविधान आज खतरे में है।

हमें  समाज को एकजुट, संगठित होकर संविधान में छेड़छाड़ करने वाले लोगों के खिलाफ संघर्ष करना होगा, अन्यथा आने वाले समय में डॉक्टर बाबा साहब अंबेडकर के सपनों को हम पूरा नहीं कर सकते और हमारा समाज फिर गुलामी की जंजीर में जकड़ जाएगा।

इसलिए हमें संगठित होकर समाज में एकजुटता बनाकर संविधान को बचाने का पुरजोर प्रयास करना चाहिए। समिति के ब्लॉक अध्यक्ष अजय बचले, जिला कोषाध्यक्ष लखन लाल नागले, जिला उपाध्यक्ष महेंद्र आमोदकर, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र बेले ने भी अपने विचार रखते हुए डॉ बाबासाहेब आंबेडकर के सिद्धांत शिक्षित बनो संगठित हो संघर्ष करो के पद चिन्ह पर चलकर समाज को संगठित कर समाज में एकता और संगठन को मजबूती प्रदान करना चाहिए।

इस अवसर पर प्रमुख रूप नगर पालिका अध्यक्ष नितिन गाडरे, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मनोज मालवे, मनीष नागले, सचिव ललित बेले, शेषराव बेले ब्लॉक कोषाध्यक्ष संजय गाडरे नगर अध्यक्ष हरिप्रसाद गोहे, रमेश बेले, एमएल हारले, अमित बेले, आशीष नागले सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन समिति के जिला उपाध्यक्ष महेंद्र आमोद कर एवं आभार जिला अध्यक्ष छन्नू बेले ने व्यक्त किया।