Betul news: महिला युवा वाहिनी ने गोदग्राम बोरी के गरीबों को ठंड में दिया गर्म कंबलों का सहारा…

महिला युवा वाहिनी ने गोदग्राम बोरी के गरीबों को ठंड में दिया गर्म कंबलों का सहारा...बैतूल। कंपकंपा देने वाली कड़ाके की ऐसी ठंड की खून बर्फ बन जाए। पारा लगातार गिर रहा है। ओस की बूंदे पेड़-पौधों पर बर्फ की तरह जम रही है। ऐसे में दूरस्थ अंंचलों के ग्रामीणों के ठंड से हाल बेहाल हैं। ग्रामीण अलाव जलाकर खुद को गर्म रखने के लिए आग का सहारा ले रह हैं।

युवा वाहिनी ने बोरी ग्राम को हर प्रकार की सहायता करने के लिए गोद लिया है। हर साल की तरह इस साल भी बढ़ती हुई कड़ाके की ठंड में महिला युवा वाहिनी को अपने गोद ग्राम बोरी के गरीब ग्रामीणों की याद आई है। ग्रामीणों को ठंड से बचाने के लिए महिला युवा वाहिनी के सुनील सोनी, कविता मालवी, लता सोनी, अनीता देशमुख, अनामिका मालवीय, लता मालवीय सभी बोरी ग्राम पहुंचे।

यहां ग्रामीणों के हालचाल जाने और उन्हें ठंड से बचाने के लिए गरम कंबलों को वितरण किया। अब ग्रामीणों को गर्म कंबलों के कारण ठंड से खुद को बचाना आसान हो गया है।