Mahakaleshwar Ujjain : आज बाबा महाकाल फूलों से सेहरा सजाए दूल्हा बने, पहली बार आम भक्त भी कर पाएंगे दर्शन

Mahakaleshwar Ujjain : आज बाबा महाकाल फूलों से सेहरा सजाए दूल्हा बने, पहली बार आम भक्त भी कर पाएंगे दर्शन

Mahakaleshwar Ujjain: आज बाबा महाकाल फूलों से सेहरा सजाए दूल्हा बने, पहली बार आम भक्त भी कर पाएंगे दर्शन, महाशिवरात्रि के दूसरे दिन भगवान महाकाल दूल्हा रूप में दर्शन दे रहे हैं. शनिवार सुबह 4 बजे भगवान महाकाल का सवा मन फूलों और सप्त धान का सेहरा सजाया गया है.

उन्हें दूल्हे के रूप में श्रृंगारित किया गया है. इससे पहले भगवान महाकाल को सप्त धान का मुखौटा, स्वर्ण त्रिकुंड, कुंडल, चांदी का छत्र और नए वस्त्र धारण कराए गए. सुबह 6 बजे सेहरा आरती हुई. इस दौरान करीब सवा लाख बिल्व पत्र भी अर्पित किए.

Mahakaleshwar Ujjain : आज बाबा महाकाल फूलों से सेहरा सजाए दूल्हा बने, पहली बार आम भक्त भी कर पाएंगे दर्शन

बाबा महाकाल की भस्म आरती साल में एक बार दोपहर 12 बजे होती है. आज पहली बार ऐसा होगा, जब आम भक्तों को भी दोपहर की भस्म आरती के चलायमान दर्शन मिल सकेंगे. महाकाल मंदिर प्रशासक संदीप सोनी ने बताया कि सभी को कार्तिकेय मंडपम से प्रवेश और दर्शन मिलेंगे.

Mahakaleshwar Ujjain : आज बाबा महाकाल फूलों से सेहरा सजाए दूल्हा बने, पहली बार आम भक्त भी कर पाएंगे दर्शन

इससे पहले महाशिवरात्रि पर गुरुवार की रात ढाई बजे भगवान महाकाल मंदिर के पट खुले. शनिवार रात 10.30 बजे तक लगातार 44 घंटे भगवान महाकाल के दर्शन हो सकेंगे. शुक्रवार रात 10 बजे तक 7.35 लाख से ज्यादा भक्तों ने बाबा महाकाल के दर्शन कर लिए थे.

Join WhatsApp group

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें। एजुकेशन (Sarkari Naukri News) की खबरों के लिए जुड़े रहे taptidarshan.com से।