बड़ी खबर - बस आने ही वाली है किसान सम्‍मान निधि, सभी किसानों के खातों में आएंगे इतने रूपए : kisan nidhi 16vi Kist Date

बड़ी खबर – बस आने ही वाली है किसान सम्‍मान निधि, सभी किसानों के खातों में आएंगे इतने रूपए : kisan nidhi 16vi Kist Date

kisan nidhi 16vi Kist Date- बड़ी खबर – बस आने ही वाली है किसान सम्‍मान निधि, सभी किसानों के खातों में आएंगे इतने रूपए। किसान सम्‍मान निधि की राशि को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। किसानों के खाते में केन्‍द्र सरकार 2 हजार रुपए ट्रांसफर करने वाली है। अब तक सरकार की तरफ से किसानों को 15 किस्‍त दी जा चुकी है। किसान अब 16वीं किस्‍त का इंतजार कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री ट्रांसफर करेंगे 16वीं किस्‍त-kisan nidhi 16vi Kist Date

यहां यह बता दें कि केन्‍द्र में मोदी सरकार आने के बाद से ही किसान सम्‍मान निधि शुरु की गई थी। हालांकि बीच में इसके बंद होने और राशि बढ़ाने को लेकर किसानों में भ्रम हो गया था। लेकिन सरकार अभी ऐसा कुछ नहीं कर रही है। मोदी सरकार द्वारा आगामी होली के त्‍यौहार को देखते हुए जल्‍द ही किसानों को 16वीं किस्‍त की राशि ट्रांसफर की जाएगी।

यह भी पढ़े – MP News: PM मोदी देंगे मध्‍य प्रदेश को सौगात, करेंगे 33 स्टेशनों का शिलान्यास और पुनर्विकास, 3276 करोड़ के हैं प्रोजेक्ट

कब आएगी कितनी कितनी राशि- kisan nidhi 16vi Kist Date

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अपने एक्‍स अकाउंट पर जानकारी देते हुए बताया है कि इस बार किसानों को 16वीं किस्‍त का पैसा 28 फरवरी को किसानों के खातों में भेज दिया जाएगा। इसके लिए सरकार की ओर से तैयरियां कर ली गई है। बता दें कि प्रधानमत्री नरेन्‍द्र मोदी द्वारा महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सभी किसानों को राशि डीबीटी के माध्यम से खाते में हस्तांतरित की जाएगी।

यह भी पढ़े – Ladli Behna Awas Yojana 2024 : खुशखबरी! लाड़ली बहना आवास योजना की लिस्‍ट जारी, मिलेगी इतनी राशि, ऐसे करें चेक

बड़ी खबर – बस आने ही वाली है किसान सम्‍मान निधि, सभी किसानों के खातों में आएंगे इतने रूपए : kisan nidhi 16vi Kist Date

इस बार कितना पैसा मिलेगा

आप सभी की जानकारी के लिए बता दें कि पिछली बार केन्‍द्र सरकार ने 15 नवंबर 2023 को किसानों के खातों में राशि ट्रांसफर की थी। इस बार सरकार द्वारा 28 फरवरी को राशि ट्रांसफर की जा रही है। सरकार की ओर से यह राशि 3 माह के अंतराल में किसानों को दी जाती है। पिछली बार की तरह ही इस बार भी किसानों को 2 हजार की राशि ट्रांसफर की जाएगी। सरकार की ओर से राशि में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

यह भी पढ़े – DA Hike : कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, DA में होगी 4 फीसदी की बढ़ोतरी, इतनी बढ़ जाएगी सैलरी

इस तरह करें राशि

किसानों को 28 फरवरी को खातों में राशि सरकार की ओर से डाली जाएगी। लेकिन किसानों को खाते में आई राशि का पता नहीं चल पाता है तो वह स्‍वयं राशि को अपने खाते में चेक कर सकते है। इसके लिए किसानों को अपनी बैंक जाना होगा या फिर किसान एसएमएस के माध्‍यम से भी राशि चेक कर सकते है। इसके अलावा ऑनलाईन पोर्टल पर भी राशि और ट्रांजेक्‍शन की स्थिति चेक सकते है। नजदीकी सीएससी सेंटर पर भी फिंगरप्रिंट के माध्‍यम से राशि को चेक कर सकते हैं।