Betul News: सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी संघ का संभागीय अधिवेशन संपन्न

 सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी संघ का संभागीय अधिवेशन संपन्न

बैतूल। मध्य प्रदेश सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी संघ का संभागीय अधिवेशन बैतूल में आयोजित किया गया। संभागीय अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में प्रांताध्यक्ष बीएस वर्मा, प्रांतीय महामंत्री सीपीएस ठाकुर, कोषाध्यक्ष आरके राठौर, संभाग अध्यक्ष श्यामाचरण नामदेव, होशंगाबाद पशु उपसंचालक सेवाएं डॉ.अग्रवाल, बैतूल पशु उपसंचालक डॉ.पाटिल, होशंगाबाद जिलाध्यक्ष आलोक कुलश्रेष्ठ, हरदा जिलाध्यक्ष केके लवानिया, भोपाल जिलाध्यक्ष आरके राठौर, संघ महिला मोर्चा भोपाल साधना प्रधान, विशेष अतिथि गुलाबराव कालभोर पशु रोगी कल्याण समिति सदस्य प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

सर्वप्रथम अतिथियों ने मां सरस्वती, डॉ बाबासाहेब आंबेडकर और मां ताप्ती के छायाचित्र समक्ष दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर संभागीय अधिवेशन की शुरुआत की।इस दौरान बैतूल जिलाध्यक्ष मन्नूलाल चिल्हाटे ने उपस्थित सभी अतिथियों का पुष्प माला और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया।

संघ के मीडिया प्रभारी सुरेश वर्टी ने बताया अधिवेशन में जिले के सभी सेवानिवृत्त साथियों को यादगार बिदाई देते हुए मां ताप्ती की छायाचित्र और शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में गौरव हाकी और भारोत्तोलन में स्वर्ण पदक विजेता पूजा मालवीय को भी सम्मानित किया गया, जो सहायक क्षेत्र चिकित्सा अधिकारी में पहली महिला नियुक्त हुई है यह चिकित्सा क्षेत्र में गौरव की बात है। प्रांताध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में कार्यक्रम आयोजित करने के लिए सभी साथियों की सराहना की।

उन्होंने कहा संभागीय अधिवेशन का यह प्रयोग शानदार और सराहनीय है। अन्य संभागो में भी ऐसा आयोजन किया किया जाना चाहिए, जिससे प्रांतीय निकाय अपने अंतिम साथी तक पहुंच सके। संघ की उपलब्धियों एवं वर्तमान में चल रही गतिविधियों पर भी उन्होंने विस्तार से जानकारी दी।

संघ के पदाधिकारियों ने बताई समस्याएं

बैतूल जिला अध्यक्ष मन्नूलाल चिल्हाटे ने बताया अधिवेशन के दौरान हरदा, होशंगाबाद, बैतूल, भोपाल व अन्य जिलों से आए संघ के पदाधिकारियों ने प्रांत अध्यक्ष बीएस वर्मा को अपनी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया

 सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी संघ का संभागीय अधिवेशन संपन्न

इस दौरान उन्हें संघ की प्रमुख चार सूत्रीय मांग ग्रेड-पे 2400 से बढ़ाकर 3600 से 4200 रुपए दिए जाने, स्थाई यात्रा भत्ता 300 से बढ़ाकर प्रति माह 3 हजार दिया जाए, रिक्त पदों पर भर्ती करने समेत अन्य मांगों से अवगत कराया गया। इस दौरान प्रांत अध्यक्ष ने संघ के पदाधिकारियों को अपनी मांगों को लेकर संघर्ष करने का आह्वान किया गया।

जिलाध्यक्ष ने बताया प्रांतीय अधिवेशन में विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।  अंत में जिलाध्यक्ष ने संभागीय अधिवेशन में मौजूद सभी अतिथियों और हरदा, होशंगाबाद, बैतूल, भोपाल से आए पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।