Betul News: जनपद उपाध्यक्ष ने लिया स्कूल की व्यवस्थाओं का जायजा

Betul News: जनपद उपाध्यक्ष ने लिया स्कूल की व्यवस्थाओं का जायजाबैतूल। जनपद पंचायत घोड़ाडोंगरी उपाध्यक्ष ज्ञानसिंह परते ने ग्राम पंचायत सीताकामथ पहुंचकर शासकीय स्कूल का जायजा लिया। स्कूल के संचालन और व्यवस्थाओं को लेकर उन्होंने शिक्षकों से चर्चा की। उन्होंने छात्र-छात्राओं से पाठ्य क्रम से संबधित सवाल किए।

विद्यार्थियों ने भी जनपद उपाध्यक्ष द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब दिया। उन्होंने बताया कि स्कूल में बच्चों को पीने के पानी के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

पेयजल की व्यवस्था नही है, तत्काल प्रभाव से पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों से चर्चा की है। पेयजल संबंधी यह समस्या जल्द ही दूर की जाएगी। साथ ही शौचालय जीर्ण शीर्ण अवस्था में होने के कारण बच्चों को परेशानी हो रही है, इसे भी तत्काल कार्रवाई कर सुधार किया जाएगा।

Also Read: Betul News: भक्तिरस से कलाकार भी अछूते नहीं,पंडित प्रदीप मिश्रा की हूबहू तस्वीर बनाई उमा सोनी ने

Betul News: जनपद उपाध्यक्ष ने लिया स्कूल की व्यवस्थाओं का जायजा

 मूलभूत सुविधाओं के लिए करेंगे प्रशासन का ध्यान आकर्षण

जनपद उपाध्यक्ष श्री परते ने बताया कि प्रायमरी स्कूल 3 वर्ष पूर्व डिसमेंटल घोषित होने के बाद भी नवीन भवन का निर्माण नही हों पाया है, इस ओर शासन प्रशासन का ध्यानाकर्षण करेंगे।

बच्चों के भविष्य के लिए नवीन भवन के लिए प्रयासरत रहेंगे। समस्त स्टॉप बच्चों की पढ़ाई लिखाई में काफ़ी मेहनत करते हैं। पांचवी कक्षा के छात्रों को 20 तक पहाड़ा याद हैं। पढ़ने में बच्चे काफी होशियार है। बच्चों को मूल भूत सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए।

Also Read: Betul Samachar: संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने धरना स्थल पर किया सुंदरकांड पाठ