Betul Samachar : सोशल मीडिया पर संविदा कर्मियों ने लगाई गुहार

Betul Samachar : सोशल मीडिया पर संविदा कर्मियों ने लगाई गुहार

बैतूल। अपनी 2 सूत्रीय न्यायोचित मांगों के लिए 15 दिसंबर से अनिश्चितकालीन काम बंद हड़ताल पर गए संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी प्रतिदिन नए-नए तरीकों के माध्यम से विरोध प्रदर्शन कर रहे है।  हड़ताल के चौथे दिन रविवार को जिले के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने सोशल मीडिया के माध्यम से मांगों को पूर्ण किए जाने का आग्रह किया।

Also Read : Betul News: राष्ट्रीय सेवा योजना ने दी निस्वार्थ भाव से सेवा

संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष डॉक्टर गोविंद साहू ने बताया अन्य राज्यों की भांति संविदा कर्मियों को नियमित करने,  90 प्रतिशत वेतन देने सहित अन्य मांगों को लेकर संविदा कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है।

हड़ताल के चौथे दिन फेसबुक ट्विटर  के माध्यम से मांगों को अतिशीघ्र पूर्ण किए जाने और मुख्यमंत्री  से अपने संकल्प को पूर्ण करने का आग्रह किया गया। उन्होंने बताया जब तक संघ की मांगों को पूर्ण नहीं किया जाएगा अनिश्चितकालीन काम बंद हड़ताल जारी रहेगी।

Also Read : Betul News : त्रिवेणी’ के संगम से बेहतर होगा पर्यावरण, मिलेगी घनी छाया