Betul update: सेवा कार्य कर मनाया प्रदेश संगठन मंत्री का जन्मदिवस

Betul update: सेवा कार्य कर मनाया प्रदेश संगठन मंत्री का जन्मदिवस

बैतूल। बूजुर्गो का आर्शीवाद बहुत किस्मतवालों को नसीब होता है। हमें अपने खुशी के यादगार पल इनके साथ जरूर बिताने चाहिए। बजरंग सेना के प्रदेश संगठन मंत्री विकास महाजन ने अपने जन्मदिवस पर जिला चिकित्सालय स्थित भोजनशाला में मरीजों के परिजनों को भोजन शाला में भोजन कराया। इसके पश्चात मातोश्री वृद्धाश्रम ग्राम उड़दन में वृद्धजनो को फल वितरण कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

Also Read:Betul News: एकात्म मानववाद,व अंत्योदय के जनक पंडित दीनदयाल उपाध्याय से प्ररेणा लेना आवश्यक -राजेंद्र मालवीया

जरंग सेना के नर्मदा पुरम संभाग प्रभारी सुनील परिहार ने बताया कि संगठन के किसी भी पदाधिकारी का जन्मदिवस या खुशी का पल संगठन द्वारा ऐसे ही सेवा कार्य कर मनाया जाता है। इस अवसर पर बजरंग सेना के नर्मदा पुरम संभाग प्रभारी सुनील परिहार ,जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा ओम प्रकाश प्रजापति समाजसेवी मोनू बटकर ,प्रवीण साहू, रवि मालवी,आकाश,सोनू कवड़े,नीलम आदि पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Also Read:Betul News: सारनी में मशरूम महोत्सव का आयोजन