Betul Today News: मुलताई नगर पालिका के कर्मचारियों की दूसरे दिन भी जारी रही हड़ताल, सद्बुद्धि के लिए किया यज्ञ

Betul Today News: मुलताई नगर पालिका के कर्मचारियों की दूसरे दिन भी जारी रही हड़ताल, सद्बुद्धि के लिए किया यज्ञ

Betul Today News (मुलताई): मुलताई नगर पालिका के कर्मचारियों की दूसरे दिन भी जारी रही हड़ताल, सद्बुद्धि के लिए किया यज्ञ, मंगलवार को भी मुलताई नगर पालिका के देवेभो और स्थाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी रही. उन्होंने सरकार की सद् बुद्धि के लिए यज्ञ हवन किया. कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें जब तक नियमित नहीं किया जाएगा उनका आंदोलन जारी रहेगा. लंबे समय से कर्मचारी काम कर रहे हैं, लेकिन उसके बाद भी उन्हें नियमित नहीं किया जा रहा है.

उनके द्वारा सोमवार से हड़ताल को शुरुआत की गई. थी, जो मंगलवार भी जारी रही. कर्मचारी श्याम सेवतकर ने बताया कि बैतूल जिले की सभी निकायों के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों का विनियमितीकरण किए जाने के लिए सभी कर्मचारियों को बैतूल जाना है. इसके लिए 4 से 6 मार्च तक का सभी कर्मचारियों ने सामूहिक अवकाश लिया है.

Betul Today News: मुलताई नगर पालिका के कर्मचारियों की दूसरे दिन भी जारी रही हड़ताल, सद्बुद्धि के लिए किया यज्ञ

उन्होंने मांग की है. कि नगरीय निकाय मुलताई में कार्यरत समस्त दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों नियमित किया जाना चाहिए. वही दूसरी तरफ नगर में अब धीरे धीरे कचरा बढ़ता जा रहा है. यहां वहा बड़ी मात्रा में कचरा इकट्ठा हो चुका है जबकि नगर में पेयजल सप्लाई भी प्रभावित हो रही है. नगरवासी घर में नल का इंतजार करते रहे लेकिन नलों में पानी नहीं आया.