Betul Today News : मजदूरों का पलायन रोकने जिले में उपलब्ध कराया जाए रोजगार: जयस जिलाध्यक्ष

Betul Today News : मजदूरों का पलायन रोकने जिले में उपलब्ध कराया जाए रोजगार: जयस जिलाध्यक्ष

बैतूल। जय आदिवासी युवा शक्ति के तत्वावधान में जिले में संघर्ष यात्रा निकाली जा रही है। गुरुवार को यह यात्रा आठनेर ब्लॉक के ग्राम गारगुड़ से सुबह 9 बजे  प्रारंभ हुई। जयस के रामदीन इवने ने बताया पटादा, टेमनी, बोथी, खैरवाड़ा, पाँडोल, राबरिया होते हुए ग्राम कोयलारी पहुंची। संघर्ष यात्रा के दौरान जयस के पदाधिकारी-कार्यकर्ता ग्रामीणों से संपर्क कर उन्हें यात्रा के उद्देश्यों से अवगत करा रहे हैं। संघर्ष यात्रा को ग्रामीणों का भरपूर समर्थन मिल रहा है।

Also Read : Betul Samachar : 25 साल अध्यक्ष रहे प्रेमशंकर मालवीय ने स्वेच्छा से छोड़ा पद

उन्होंने बताया कोयलारी पहुंची संघर्ष यात्रा का रात्रि विश्राम के दौरान जनसभा आयोजित की गई। इस दौरान गांवों से हो रहे पलायन को रोकने जयस जिलाध्यक्ष ने कहा जिले में शासकीय योजना संबंधित रोजगार उपलब्ध कराए जाने चाहिए, ताकि मजदूरों का पलायन ना हो। इसके अलावा जिले में किसानों के लिए गांव-गांव में सभा लगाई जाए एवं उसके माध्यम से फसल बीमा, उत्तम किस्म के बीज, आधुनिक तकनिकी कृषि के बारे में जानकारी हो। उन्होंने ग्रामीणों को आयुष्मान, संबल, श्रम कार्ड के लाभों की जानकारी से अवगत कराया।

Also Read : LIC Dhan Varsha Scheme: एलआईसी की इस योजना में लगाए पैसा, 1 का हो जाएगा 10 गुना, इतने समय में 10 लाख बनेंगे एक करोड़

इस दौरान उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए भी प्रेरित किया। जनसभा के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं ने मनमोहक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में जयस जिलाध्यक्ष संदीप धुर्वे, जयस संरक्षक राजा धुर्वे, सामाजिक विचारक एड.राकेश महाले, जयस उपाध्यक्ष रितिक बाबा परते, जिला पंचायत सदस्य रामचरण इरपाचे, जयस महामंत्री सोनू धुर्वे, जयस आईटी सेल रामदीन इवने, आठनेर ब्लॉक जयस अध्यक्ष धर्मपाल कवड़े, उमेश सलामे जयस कार्यकर्त्ता अजय इवने, जयस कोषाध्यक्ष कपिल मर्सकोले, पंकज धुर्वे सहित पदाधिकारी-कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Also Read : IPL 2023 : फ्री..फ्री..फ्री… बिना एक रुपए खर्च किए कहीं से भी मोबाइल में लाइव देखें IPL 2023, खुशी से झूमे लोग