Betul Suicide News: पसलियों में पानी भरने से परेशान मजदूर ने लगाई फांसी

Betul Suicide News: पसलियों में पानी भरने से परेशान मजदूर ने लगाई फांसी

Join WhatsApp group

Betul Suicide News: बैतूल के संजय कालोनी क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह कुछ दिन से बीमारी से पीड़ित था। बीती रात जब घर पर कोई नहीं था। उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव बरामद कर जिला अस्पताल भेजा है। जहां उसका पीएम करवाया जा रहा है।

युवक पुष्पराज पवार पिता कुंजीलाल (30) संजय कालोनी इलाके में लोहिया वार्ड की तरफ रहता था। बताया जा रहा है की वह बहुत दिनों से बीमारी से पीड़ित था। उसकी पसलियों में पानी भर गया था। जिसका इलाज चल रहा था।इसी से वह परेशान रहता था। कल जब उसकी पत्नी बच्चो को लेकर मायके गई हुई थी। मां काम पर चली गई थी। उसने घर में अकेला होने के दौरान फांसी लगा ली।

Betul Suicide News: पसलियों में पानी भरने से परेशान मजदूर ने लगाई फांसी

Betul Suicide News: पसलियों में पानी भरने से परेशान मजदूर ने लगाई फांसी
Credit – Social Media

मां के घर लौटने पर उसके आत्महत्या की जानकारी मिलने के बाद पुलिस को खबर की गई। पुलिस मौके पर पहुंची तब तक शव फांसी से उतार लिया गया था। इसका शव पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसका पीएम करवाया जाएगा।

युवक रेलवे में मजदूरी करता था।।उसके दो बच्चे हैं। टीआई रविकांत डहरिया ने बताया की मृतक के मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें। बैतूल (Betul Latest News) की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहे taptidarshan.com से।