Betul Samachar: अंत्योदय का विचार हमें पंडितजी ने दिया: आनंद प्रजापति

Betul Samachar: अंत्योदय का विचार हमें पंडितजी ने दिया: आनंद प्रजापति

Betul Samachar (बैतूल)। मण्डल पाढर के ग्राम झारकुंड में पंडित दीनदयाल जी की पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मण्डल प्रभारी आनंद प्रजापति ने कहा कि अंत्योदय का विचार हमें पंडितजी ने दिया। पंडित जी ने हमे लक्ष्य अंत्योदय पथ अंत्योदय प्रण अंत्योदय का मार्ग बताया है। उसी पर भाजपा का संगठन औऱ सरकार चल रही है। समाज के अंतिम पायदान के लोगों के लिए योजनाएं चलाई जा रही है जिसका लाभ सभी को प्राप्त हो रहा है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता गैलेंद्र राठौर ने कहा कि हमारी सरकारें बनती है तो हमेशा पंडितजी द्वारा बताया घोष वाक्य राष्ट्रवाद का संकल्प सुशासन से अन्त्योदय पर ही कार्य करती है।सांस्कृतिक राष्ट्रवाद भारतीय सनातन संस्कृति का ही मूल विचार है जिस पर हम चल रहे है। उन्होंने आगे कहा कि व्यक्ति महत्वपूर्ण नही संगठन औऱ विचार महत्व रखते है। व्यक्ति आएंगे जाएंगे पर विचार हमेशा रहेगा।कार्यक्रम का संचालन मण्डल अध्यक्ष राजेश परते व आभार अंकुश राठौर ने व्यक्त किया। इस अवसर पर सरपंच श्रीमती विनीता धुर्वे, उपसरपंच श्रीमती अलका राठौर, फुलेसिंह धुर्वे, मण्डल उपाध्यक्ष राजू मालवीय, गोरा धुर्वे, मनोज राठौर, शिवलाल धुर्वे ग्रामीण जन मातृशक्ति उपस्थित रही।