Betul Samachar: पिछड़ा वर्ग सेवा संगठन की जिला अध्यक्ष बनी नीलम वागद्रे

बैतूल। गंज भाजपा मंडल अध्यक्ष और समाजसेवी नीलम वागद्रे को पिछड़ा वर्ग सेवा संगठन महिला प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नीलम वागद्रे की नियुक्ति जिला अध्यक्ष बीआर खांडग्रे की अनुशंसा पर की गई है।

उल्लेखनीय है कि श्रीमती नीलम वागद्रे, भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष गंज के अलावा महिला कुनबी समाज की सह सचिव के साथ क्षत्रीय लोणारी कुनबी सेवा संगठन की जिला प्रवक्ता के दायित्व का निर्वाचन बखूबी निभा रही हैं।

Also Read:Betul News: मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित हुई वंशिका माहेश्वरी

सक्रिय समाज सेविका और भाजपा गंज मंडल की अध्यक्ष नीलम वागद्रे लंबे समय जे सामाजिक संगठन से जुड़ी होने के साथ उनके पास  सेकड़ो जुझारु महिलाओं की टीम है, जो भाजपा संगठन को मजबूत करने सरकार की तमाम योजनाओं का लाभ आमजनों को दिलाने के लिए तत्यपर्य रहती हैं। नीलम वागद्रे की समाजसेवी सक्रियता को देखते हुए पिछड़ा वर्ग सेवा संगठन के जिला अध्यक्ष बीआर खांडग्रे की अनुशंसा पर उन्हें पिछड़ा वर्ग सेवा संगठन के महिला प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष पद की महती जबावदारी सौंपी गई है।

Also Read:Betul News: हम सभी की ज़िंदगी में अहम रोल निभाते हैं खेल: कलेक्टर, 26 वीं वृत्त स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में शामिल हुए जिले के 325 वन कर्मी

श्रीमति वागद्रे को जिले में कुनबी समाज की महिलाओं को शिक्षा के साथ विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए कार्य करेंगी। नीलम वागद्रे की नियुक्ति पर महिला कुनबी समाज की अध्यक्षा रेखा ताई बारस्कर, भगवंतराव बोहरपी, कल्पना धोटे, प्रभा वागद्रे, माधुरी साबले, जया मानकर, लता देशमुख, जमुना पंडाग्रे, वंदना काले, प्रवीणा कुबड़े, सेवंती माकोड़े, ममता कुबडे सहित समाज की महिलाओं ने बधाई दी है।

Also Read:Today Betul News: आउटसोर्स कर्मचारियों ने कहा, राजस्थान सरकार की तर्ज पर दिया जाए वेतनमान