Betul samachar : एनीमिया मुक्त भारत अभियान को लेकर स्वास्थ्य विभाग गंभीर

Betul samachar : एनीमिया मुक्त भारत अभियान को लेकर स्वास्थ्य विभाग गंभीर

बैतूल। केंद्र सरकार के एनीमिया मुक्त भारत अभियान को धरातल पर उतारने के लिए स्वास्थ्य विभाग गंभीर है। शासन के निर्देश पर जन अभियान परिषद के अंतर्गत ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियां, नवांकुर संस्था जन जागरूकता अभियान चला रही है। सोमवार को शाहपुर ब्लॉक में पेसा एक्ट, नशा मुक्त अभियान एवं एनीमिया के प्रचार प्रसार के उद्देश्य से सिद्धि बजरंग मंदिर लमटी आमढाना में जन अभियान परिषद के अंतर्गत ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियां, नवांकुर संस्था के सदस्यों की मासिक बैठक आयोजित की गई।

Also Read : Betul News : संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने सरकार रूपी कुंभकरण को  जगाने किया प्रयास, बजाए ढोल नगाड़े

बैठक में जिला समन्वयक श्रीमती प्रिया चौधरी ने प्रस्फुटन समिति एवं नवांकुर संस्थाओं के पदाधिकारियों को शासन की जन हितैषी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि ग्रामीण तक शासन की हर जानकारी समिति के माध्यम से हर नागरिक तक पहुंचाना आपका दायित्व है। उन्होंने प्रस्फुटन समितियों को पेसा एक्ट, नशा मुक्त अभियान, एनीमिया के प्रचार- प्रसार के लिए विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एनीमिया मुक्त भारत के अंतर्गत जिले में एनीमिया पीडित लोगों की जांच और उपचार दोनों ही शामिल है।

Also Read : Betul News : भीमपुर ब्लॉक पहुंची जयस की संघर्ष यात्रा, ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत

Betul samachar : एनीमिया मुक्त भारत अभियान को लेकर स्वास्थ्य विभाग गंभीर

अब यहां ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियां एवं नवांकुर संस्था के पदाधिकारी गांव-गांव में अभियान चलाकर ग्रामीणों को नशे से होने वाले दुष्परिणाम, पेसा एक्ट व एनीमिया के लक्षण एवं उसके उपचार की जानकारी देंगे। उन्होंने बताया कि अनुवांशिकता के कारण बीमार होने पर मनुष्य का जीवन दूभर हो जाता है।

ऐसी ही एक समस्या एनीमिया है, जिस पर विचार विमर्श व जागरूकता कार्यक्रम करके हमें एनीमिया मुक्त भारत बनाने का प्रयास करना है। एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत गांव-गांव में जागरूकता कार्यक्रम चलाएं जाएंगे। यह अभियान परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा संचालित किया जाएगा।बैठक में विवेक मालवी, दीपचंद वर्मा, बसंत बरेले,नलादुराम यादव, रवि बारस्कर सहित समिति पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Also Read : UPI Credit Card : क्रेडिट कार्ड वालों की हो गई बल्‍ले-बल्‍ले, अब बिना झंझट क्रेडिट कार्ड से होगा UPI पेमेंट, ऐसे मिलेगा फायदा