Betul Samachar :आठनेर में कमजोर हुआ हाथ: कांग्रेस नेता हेमंत पांडे भाजपा में हुए शामिल, पूर्व सांसद ने दिलवाई सदस्यता

Betul Samachar :आठनेर में कमजोर हुआ हाथ: कांग्रेस नेता हेमंत पांडे भाजपा में हुए शामिल, पूर्व सांसद ने दिलवाई सदस्यता

बैतूल। आठनेर ब्लॉक में कांग्रेस कमजोर पड़ते नजर रही है। कांग्रेस के युवा नेता हेमंत पांडे पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल हो गए हैं। भाजपा के पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल सहित युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष भास्कर मगरदे, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष जयपाल नरवरे ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई है।

Also Read : Betul News : 51 प्रतिशत वोट के लिए बूथ एक्शन प्लान तैयार करें कार्यकर्ता – मुरलीधर राव

गौरतलब है कि कांग्रेस नेता हेमंत पांडे आठनेर ब्लॉक में वर्षों से कांग्रेस में सक्रिय रहे और विपरीत परिस्थितियों में भी कांग्रेस का झंडा पकड़ कर संघर्ष करते रहे। सीनियर कांग्रेस नेताओं की निष्क्रियता और गुटबाजी के चलते उन्होंने आज कांग्रेस का हाथ छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया। वहीं जानकारों की माने तो आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को इसका दुष्परिणाम झेलना पड़ेगा। युवा नेता हेमंत पांडे कुछ समय से कांग्रेस से नाराज नजर आ रहे थे। यही कारण है कि उन्होंने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया है।

Also Read : Betul News : 51 प्रतिशत वोट के लिए बूथ एक्शन प्लान तैयार करें कार्यकर्ता – मुरलीधर राव