Betul Samachar : ट्रैक्टर के सौदे में जबरन वसूली का आरोप 

Betul Samachar : ट्रैक्टर के सौदे में जबरन वसूली का आरोप 

बैतूल। चिचोली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम चूड़िया के एक किसान ने ट्रैक्टर के सौदे में मध्यस्थता करवाने वाली एक महिला के खिलाफ जबरन वसूली करने का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक से की गई है।

Also Read : Betul Samachar : प्राकृतिक खेती पर संगोष्ठी आयोजित

शिकायतकर्ता सरवन पिता पहलाद यादव उम्र 35 वर्ष ने बताया कि लगभग 19 माह पूर्व उन्होंने उदय परिसर रेल्वे ब्रीज के पास सदर बैतूल निवासी अनावेदक सीमा पति राधेश्याम राठौर के माध्यम से 3 लाख 65 हजार में ट्रैक्टर खरीदा था। सौदे की संपूर्ण राशि उन्होंने अदा कर दी थी। वर्तमान में ट्रैक्टर भी सरवन पिता प्रहलाद यादव के नाम पर रजिस्टर्ड है।

इसके बावजूद सीमा राठौर जबरन उगाही करने की मंशा से उन्हें धमकी दे रही है जबकि सीमा राठौर से उनका कोई लेना देना नहीं है। आवेदक का कहना है कि अनावेदक सीमा राठौर की धमकियों से वे मानसिक रूप से प्रताड़ित हो रहे हैं। ट्रैक्टर खरीदी के बाद से ही लगातार उनके द्वारा धमकाया जा रहा है।

Also Read : Tapti Darshan 22 DEC 2022 | आज का ताप्ती दर्शन पढ़ने के लिए इमेज पर क्लिक करें। 👇🏻

Betul Samachar : ट्रैक्टर के सौदे में जबरन वसूली का आरोप 

 पूर्व में भी हो चुकी है शिकायत

शिकायतकर्ता ने बताया कि सीमा राठौर कई महीनों से परेशान कर रही है। इसकी शिकायत उन्होंने विगत 23 नवंबर को चिचोली थाने में की थी। लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई। सीमा राठौर द्वारा विगत 6 दिसंबर को उक्त ट्रेक्टर जबरन अपने आधिपत्य में लेकर बैतूल लाने लगी।

जब उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी तो पुलिस ने ट्रैक्टर थाने में खड़ा कर लिया। शिकायतकर्ता का आरोप है सीमा राठौर अनैतिक लाभ हड़पने की नियत से परेशान कर रही है। उन्होंने सीमा राठौर के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर ट्रैक्टर उनके सुपुर्द करने की मांग की है।

Also Read : Betul News : वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो जगह छापामार कार्रवाई में लाखो के सागोन चिरान और लट्ठे जब्त