Betul News : लोणारी कुनबी समाज की महिलाओं ने मनाया सामूहिक मकर संक्रांति हल्दी कुमकुम त्यौहार 

Betul News : लोणारी कुनबी समाज की महिलाओं ने मनाया सामूहिक मकर संक्रांति हल्दी कुमकुम त्यौहार 

बैतूल। आमची माती, आमची संस्कृति लोणारी कुनबी भगिनी समिति के तत्वाधान में 15 जनवरी को हनुमान मंदिर कोठी बाजार में पारंपरिक तरीके से हल्दी कुमकुम समारोह मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पार्वती बाई बारस्कर, विशेष अतिथि पार्षद वर्षा बारस्कर, पार्षद कल्पना धोटे, पार्षद शीला महाले, प्रांतीय अध्यक्ष आरएसएस महिला विंग वंदना कुम्हारे, सरस्वती विद्या मंदिर कालापाठा की प्राचार्य शीला वराठे सहित संगठन की संरक्षक महिलाओं द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

कार्यक्रम में जीजाबाई जोन खंजनपुर, भग्गूधाना, सिविल लाइन ने गणेश वंदना सरस्वती पूजन के बाद गुरु पूर्णिमा से होली तक हिंदू धर्म के समस्त त्योहारों की नृत्य के माध्यम से शानदार प्रस्तुति दी। इसमें विशेष सहयोगी के रुप में योगिता बर्दे, कल्पना ताई धोटे, छाया चड़ोकार, सेवंती मकोड़े का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में 8 जनवरी की प्रतियोगिता के पुरस्कार भी वितरित किए गए। जीजाबाई, सावित्री बाई, अहिल्या बाई, लक्ष्मी बाई 4 जोन की महिलाओं को धनलक्ष्मी सम्मान में बेलपत्र पौधे एवं गमले देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के अंतिम विजेता श्रीमती ममता बारस्कर को मानाचा शेला देकर समाज की अध्यक्ष रेखा बारस्कर ने सम्मानित किया।

हल्दी कुमकुम प्रभारी हीरा चड़ोकार, अनुशासन प्रभारी सिद्धलता महाले, पूर्व अध्यक्ष संगीता घोड़की की निगरानी में कार्यक्रम संचालित हुआ। संगठन की कोषाध्यक्ष मनीषा कनाठे ने सुंदर बेच लगाकर अपना योगदान दिया। संगठन की उपाध्यक्ष जमुना पंडाग्रे का उपाध्यक्ष वंदना काले, सचिव अलका खंडागरे, कोषाध्यक्ष लता कनाठे, संयुक्त सचिव कल्पना चड़ोकार ने मंचीय व्यवस्था को सुव्यवस्थित ढंग से पूर्ण किया।

संरक्षक सदस्य में प्रभा ताई वागद्रे, माधुरी साबले, चंद्रकांता ताई लिखितकर, जयाताई मानकर, लता देशमुख का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। लक्ष्मी जोन की 10 बुजुर्ग महिलाओं का मातोश्री सम्मान शाल भेंट कर और चंदन लगाकर किया। संगठन की महिलाओं ने एक दूसरे को हल्दी कुमकुम देकर अखंड सौभाग्य की कामना की। कार्यक्रम का सफल संचालन अरुणा पाटणकर एवं योगिता गायकवाड़ ने किया तथा आभार प्रदर्शन नीलम वागद्रे ने किया।