Betul News : सामूहिकता का भाव ही भाजपा की कार्यपद्वति – भगवानदास सबनानी

Betul News : सामूहिकता का भाव ही भाजपा की कार्यपद्वति - भगवानदास सबनानीबैतूल । आज हम जो भाजपा का विराट स्वरूप देख रहे है उसे बनाने में कार्यकर्ताओ का लंबा संघर्ष है। तीन सांसदो से शुरू हुई हमारी पार्टी के आज लोकसभा में 303 सांसद है और भाजपा दुनिया की सबसे बडी पार्टी है। उक्त उद्गार भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी ने मंगलवार को जिला भाजपा कार्यालय विजय भवन में नगरीय निकाय जनप्रतिनिधियो के एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग का समापन करते हुए व्यक्त किए।

Also Read : Betul News : छोटे विवादों का मौके पर हल करने गांवों में लगेंगी चौपालें, जिले में होंगे तीन नवाचार, कलेक्टर ने तैयार की विस्तृत रूप रेखा

समापन एवं पंचम सत्र की अध्यक्षता पूर्व सांसद सुभाष आहूजा ने की। पार्टी जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला, पूर्व सांसद ज्योति धुर्वे इस समापन सत्र मं मंचासीन थे। जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ प्रथम सत्र के वक्ता प्रदेशकार्यसमिति सदस्य सुरेन्द्र जैन, क्षेत्रीय सांसद दुर्गादास उइके, विधायक डा.योगेश पंडाग्रे, जिपं.उपाध्यक्ष हंसराज धुर्वे ने प्रेरणा पुरूषो के छायाचित्र पर दीप प्रज्जवलन के साथ किया। समापन सत्र को संबोधित करते हुए “भाजपा का विकास, विचार, कार्यपद्वति एवं हमारा समन्वय “ विषय पर बोलते हुए प्रदेश महामंत्री भगवान दास सबनानी ने भारतीय जनसंघ से लेकर भाजपा के राजनैतिक विकास पर प्रकाश डाला।

श्री सबनानी ने कहा कि भारत को परम वैभव के शिखर पर ले जाना ही पार्टी का मूल उददेश्य है। उन्होने  कहा कि सामूहिकता का भाव ही पार्टी की कार्यपद्वति है। उन्होने नवनिर्वाचित पार्षदो से पार्टी के कार्यो को पूरी जिम्मेदारी और निष्ठा से करने को कहा। श्री सबनानी ने कहा कि संगठन की ताकत और बढे यही हम सबका लक्ष्य होना चाहिए। जनकल्याण और नगरोदय एक दूसरे से जुडे है – सुरेन्द्र जैन – उदघाटन एवं प्रथम सत्र को संबोधित करते हुए प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेन्द्र जैन ने “भाजपा सरकार की कल्याणकारी योजनाए (अंत्योदय व नगरोदय) “ विषय पर कहा कि जनकल्याण ओर नगरोदय दोनो एक दूसरे से जुडे।

Also Read : Betul News : बोर खुला मिला तो एफआईआर, दस हजार का जुर्माना भी लगेगा,

श्री जैन ने कहा कि भाजपा सत्ता परिवर्तन से व्यवस्था परिवर्तन और उससे अंत्योदय करना चाहती है। इस कार्य में नगरीय निकाय के जनप्रतिनिधियो की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होने कहा कि पार्षद केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओ का अध्ययन करे और उसका लाभ हितग्राहियो को दियाएं। सत्र की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष वसंत बाबा माकोडे ने की।

केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाएं गरीबो के उत्थान के लिए – आलोक संजर – वर्ग के द्वितीय सत्र में पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता पूर्व सांसद आलोक संजर ने “बढता भारत, बढता मध्यप्रदेश “ विषय पर कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार की सभी योजनाएं गरीबो के उत्थान के लिए है। श्री संजर ने कहा कि हम सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के मंत्र को लेकर काम कर रहे है। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से आगे बढ रहा है। पहले हमे हर चीज के लिए विदेशो पर निर्भर रहना पडता था लेकिन अब हम सब कुछ देश मे ही बना रहे है। इसके लिए उन्होने कोरोना वैक्सीन का उदाहरण दिया। सत्र की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष रामचरित्र मिश्रा ने की।

Also Read : दर्दनाक हादसा: ताप्‍ती घाट में सगे भाइयों को वाहन ने मारी टक्‍कर, एक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर-Betul Accident News

संवाद के लिए सोशल मीडिया सशक्त माध्यम – दीपक नेमा – प्रशिक्षण वर्ग के तृतीय सत्र “सोशल मीडिया की भूमिका “ विषय पर  सोशल मीडिया विभाग के संभाग प्रभारी दीपक नेमा ने कहा कि आज के समय संवाद के लिए सोशल मीडिया सशक्त माध्यम है। इस दौरान उन्होने सोशल मीडिया की ताकत उसके फायदे और नुकसान भी बताए। उन्होने नवनिर्वाचित पार्षदो से कहा कि हम सोशल मीडिया पर जितना ज्यादा सक्रिय रहेगें उससे अपना और पार्टी का जनाधार भी बढेगा। सत्र की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने की।

Also Read : Betul Crime News Today: युवक ने जहर पीकर की आत्महत्या

हमारा व्यवहार ही हमारी पहचान है – रजनीश अग्रवाल – चतूर्थ सत्र में पार्टी के प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल ने “लोक व्यवहार “ विषय पर संबोधित करते हुए कहा कि हमारा व्यवहार ही हमारी पहचान है। इसीलिए जनता के बीच हमारा व्यवहार मधुर होना चाहिए। श्री अग्रवाल ने कहा कि पार्टी के चिन्ह पर जीतने के कारण आप सब पार्टी के चेहरे है। आपके व्यवहार से जनता पार्टी का भी आकंलन करती है। उन्होने कहा कि हमे घर परिवार ,समाज, पार्टी के बीच समन्वय बनाकर काम करना चाहिए।

श्री अग्रवाल ने कहा आपको लोगो की सेवा के लिए चुना गया है। जितना लाभ जनता को दिला सकते है दिलाएं। सत्र की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष अनिलसिंह कुशवाह ने की। एक दिवसीय  प्रशिक्षण वर्ग के समापन सत्र के वक्ता भगवानदास सबनानी ने व्यवस्था मे लगे कार्यकर्ताओ का अंगवस्त्र पहनाकर सम्मान किया। वर्ग में आए अतिथी वक्ताओ को मॉ ताप्ती पुराण भेंट स्वरूप  प्रदान की। वर्ग का संचालन जिला महामंत्री कमलेश सिंह व आभार जिला उपाध्यक्ष एवं पार्षद आनंद प्रजापति ने व्यक्त किया। प्रशिक्षण वर्ग में जिले की सभी नगरीय निकायो के भाजपा पार्षद और पार्टी के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष उपस्थित थे। वर्ग का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Also Read : Betul Samachar : संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने मिट्टी-चारा खाकर किया प्रदर्शन, हड़ताल के दौरान शहीद हुई संविदा बहनों को दी श्रद्धांजलि