Betul News: निष्कासन की कार्यवाही पर पुनर्विचार किया जाए, पूर्व नपाध्यक्ष ने कहा निष्कासन से चुनाव में पड़ेगा विपरीत असर

Betul News: निष्कासन की कार्यवाही पर पुनर्विचार किया जाए, पूर्व नपाध्यक्ष ने कहा निष्कासन से चुनाव में पड़ेगा विपरीत असरBetul News (बैतूल)। आठनेर में अध्यक्ष पद का चुनाव भले ही हो गया हो, लेकिन यहां अभी भी राजनीतिक उथल-पुथल जारी है। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अनुशासनहीनता के चलते आठनेर की 3 महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। आनन-फानन में की गई निष्कासन की कार्यवाही के बाद नगर पालिका परिषद बैतूल के पूर्व अध्यक्ष डा.राजेन्द्र देशमुख एवं पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल तातेड़ ने प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ से पुनर्विचार करने का अनुरोध किया है।

जारी विज्ञप्ति में नेता व्दय ने कहा कि लगभग 6 माह पूर्व चुनाव हुए थे, यह कार्यवाही उसी समय की जाती तो उचित रहती। वर्तमान में विधानसभा चुनाव निकट है और सभी निष्कासित पार्षदों के परिवार का क्षेत्र में प्रभाव है, इनमें से एक नगर पंचायत अध्यक्ष भी रह चुकी है। जिससे इसका विपरीत असर चुनाव पर भी पड़ सकता है और वर्तमान में संगठन का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान भी चल रहा है। अतः इनके निष्कासन पर पार्टी हित में पुनर्विचार करना चाहिए।