Betul News : राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सूर्यांश ने हासिल किया रजत पदक

Betul News : राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सूर्यांश ने हासिल किया रजत पदक

बैतूल। ट्रीनिटी इंस्टीट्यूट द्वारा भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में आरजीपीवी राज्य स्तरीय कराते प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में बालाजी इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट बैतूल के बी टेक प्रथम वर्ष के छात्र सूर्यांश वर्मा ने रजत पदक हासिल किया। इस प्रतियोगिता में 8 विभिन्न नोडल ने भाग लिया था। बैतूल नोडल से सूर्यांश वर्मा ने उच्च प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया।

Also Read : Betul News : बूथ मजबूत करने के लिए तन-मन-धन लगाएं कार्यकर्ता: अजय जामवाल

उल्लेखनीय है कि सूर्यांश खेल एवं युवा कल्याण विभाग बैतूल के कराटे कोच  महेंद्र सोनकर के सानिध्य में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इस उपलब्धि पर बालाजी कॉलेज प्रबंधन समिति, प्राचार्य डॉ परेश शाह, खेल अधिकारी पंकज सिंह सिसोदिया और स्टाफ ने सूर्यांश को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Also Read : Betul Samachar : वैज्ञानिक मॉडल्स में दिखी 21वीं सदी के भारत की तस्वीर