Betul News: गौवंश की तस्करी कर रहे बोलेरो कार को पुलिस ने जब्त किया 

Betul News: गौवंश की तस्करी कर रहे बोलेरो कार को पुलिस ने जब्त किया 

Join WhatsApp group

Betul News: शाहपुर पुलिस ने नेशनल हाईवे से एक बोलेरो जीप जब्त की है। जिसमें तस्करी कर ले जाए जा रहे चार मवेशी भरे हुए थे। महाराष्ट्र में पंजीकृत इस वाहन का ड्राइवर पुलिस का पीछा करने पर भाग निकला। घटना शुक्रवार रात की है।

शाहपुर टीआई जयपाल इवनाती ने बताया कि गुरुवार रात गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक सफेद रंग की बोलेरो जिसका न. MH37G5297 है, गौवंश भरे हैं। जो कत्लखाने महाराष्ट्र लेकर जा रहे है। यह वाहन भौरा की तरफ से आ रहा है।

सूचना पर रात्रि कस्बा गस्त में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक राहगीर साक्षी छुट्टन इरपाचे और सतीष मालवीय को मुखबिर कि सुचना से अवगत कराया। पुलिस बल थाने से रवाना होकर बरेठा घाट पहुंचा और वहां नाकाबंदी की गई। तभी शाहपुर की तरफ से एक गाड़ी तेज रफ़्तार से आती दिखाई दी।

Betul News: गौवंश की तस्करी कर रहे बोलेरो कार को पुलिस ने जब्त किया

जिसे हाथ देकर रोकने का प्रयास किया गया। लेकिन बोलेरो का चालक नहीं रुका। जिसे पीछा करते हुए बरेठा घाट पर बमुश्किल रोका गया। बोलेरो का चालक गाड़ी को खड़ा कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। बोलेरो में भरे 4 नग गौवंश क्रूरता पूर्वक रस्सी से बंधे भरे हुए थे।

अज्ञात आरोपी का कृत्य धारा 4, 6, 9 मध्यप्रदेश गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम, 11 घ पशु क्रुरता निवारण अधिनियम का दण्डनीय पाया जाने पर बोलेरो क्रमांक MH37G5297 तथा 4 नग गौवंश को जब्त किया गया। इस मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें। बैतूल (Betul Latest News) की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहे taptidarshan.com से।