Betul News: शिवराज सरकार चौथे कार्यकाल के 3 वर्ष पूर्ण होने पर, महिला मोर्चा गंज एवं कोठीबाजार मंडल का हितग्राही सम्मेलन संपन्न

Betul News: शिवराज सरकार चौथे कार्यकाल के 3 वर्ष पूर्ण होने पर, महिला मोर्चा गंज एवं कोठीबाजार मंडल का हितग्राही सम्मेलन संपन्नBetul News: (बैतूल)। मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार के चौथे कार्यकाल के 3 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर आज शुक्रवार को बैतूल नगर के विवेकानंद वार्ड में महिला मोर्चा गंज एवं कोठीबाजार मंडल का हितग्राही सम्मेलन आयोजित किया गया। बैतूल गंज तथा कोठीबाजार मंडल के महिला मोर्चा के हितग्राही सम्मेलन के आयोजन में भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा पदाधिकारी, कार्यकर्ताओ के साथ ही बैतूल नगर की हितग्राही महिलाएं भी सम्मिलित हुई। कार्यक्रम में बैतूल नपाध्यक्ष पार्वती बारस्कर, भाजपा जिलाउपाध्यक्ष रश्मि साहू, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ममता मालवी विशेष रूप से उपस्थित थी।

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ भगवती स्वरूपा लाड़ली लक्ष्मी कन्याओ का पूजन कर किया गया। तत्पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित महिला हितग्राहियो का माला पहनाकर , तिलक लगाकर सम्मान किया। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ममता मालवी ने हितग्राही बहनो को संबोधित करते हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में केन्द्र व राज्य की सरकारो द्वारा महिलाओं के कल्याण हेतु अनेको योजनाओ का संचालन किया जा रहा है। बिटिया को जन्म से ही लाड़ली लक्ष्मी योजना, पढ़ाई हेतु स्कोलरशिप, विवाह हेतु कन्या विवाह योजना और अब महिलाओं की समृद्धि में मील का पत्थर साबित होने वाली लाडली बहना योजना का शुभारंभ किया गया है। आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की महिलाएं सशक्त हो रही है।

इस कार्यक्रम के दौरान महिला मोर्चा गंज अध्यक्ष नीलम वागद्रे, कोठीबाजार मंडल अध्यक्ष नीलम कौशिक ,पार्षद अंजुरानी शर्मा, फरीदा हुसैन, सुनिता देशमुख, वर्षा खाडे, तरूणा द्विवेदी सहित बडी संख्या में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता एवं नगर की हितग्राही महिलाएं मौजूद रही।