Betul News : जिला अस्‍पताल में फर्स्ट फ्लोर से गिरा बुजुर्ग, चल रहा इलाज 

Betul News : जिला अस्‍पताल में फर्स्ट फ्लोर से गिरा बुजुर्ग, चल रहा इलाज 

Betul News: जिला अस्पताल बैतूल में आज बिल्डिंग की पुताई करते एक वृद्ध मजदूर फर्स्ट फ्लोर की ऊंचाई नीचे आ गिरा। गनीमत रही कि कोई बड़ी अनहोनी पेश नहीं आई। इस हादसे में उसका हाथ टूट गया है। पुताई के दौरान सुरक्षा मानकों का ध्यान न रखे जाने के कारण यह घटना हुई है।

जिला अस्पताल की पुताई कर लिए लाखन सिंह चौहान नाम की कंपनी को लाखों रुपए की पुताई का ठेका दिया गया है। कंपनी नर यहां अस्पताल भवन की बाहरी दीवारों की पुताई शुरू कराई है। इसी के चलते एक वृद्ध करीब 20 फुट की ऊंचाई पर पुताई कर रहा था। बताया जा रहा है कि गुलाबराव डोंगरे (64) निवासी सदर में किराए के मकान में रहता है और शनिवार से जिला अस्पताल की बिल्डिंग पुताई का काम कर रहा है।

Betul News : जिला अस्‍पताल में फर्स्ट फ्लोर से गिरा बुजुर्ग, चल रहा इलाज 

आज शाम पुताई करने के दौरान रस्सी के झूले से नीचे उतर रहा था तभी झूले की रस्सी अचानक खुल गई, जिसमें बुजुर्ग लगभग 20 फीट ऊंचाई से अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया। जिसमें बुजुर्गों को गंभीर चोटें आई है। जिसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वही सुपरवाइजर विश्वंत राणा ने बताया है कि लाखन सिंह चौहान के नाम से कंपनी है। जिसने स्वास्थ्य विभाग का पुताई का ठेका लिया है। झूले से पुताई का काम चल रहा था तभी झूले का डंडा अचानक निकल गया। जिसके चलते बुजुर्ग नीचे गिर गया। जिसमें बुजुर्ग के हाथ की कोनी में गंभीर चोट आई है।

सुपरवाइजर ने बताया है कि कंपनी ने फिलहाल सेफ्टी के लिए कुछ नहीं दिया है अगर पुताई कर रहे कर्मचारियों को सेफ्टी के लिए कुछ दिया जाता तो शायद यह हादसा नहीं होता। अगर ऊंचाई और ज्यादा होती तो कोई बड़ी घटना भी हो सकती थी। लेकिन बड़ा हादसा होने से टल गया।