Betul News : सारनी में नवविवाहिता ने लगाई फांसी, जांच कर रही पुलिस

 Betul News : फांसी के फंदे पर झूलती मिली नवविवाहिता, जांच में जुटी पुलिस, बढ़ते आत्महत्या के प्रकरण से चिंतित है प्रशासन

Betul News : सारनी। औद्योगिक नगरी में आत्महत्या के प्रकरण बढ़ते ही जा रहे हैं। इससे पुलिस और प्रशासन खासा चिंतित है। बढ़ती आत्महत्या की वारदात रोकने पुलिस द्वारा आसपास अभियान भी चलाया जा रहा है। लेकिन इसका कोई खास असर नहीं हो रहा। बहरहाल सारनी पुलिस द्वारा एक-दो वारदात रोकने में जरूर सफलता मिली है। बावजूद इसके लगातार आत्महत्या की घटनाओ में इजाफा हो रहा है। गुरुवार रात पाथाखेड़ा के ड्रिलिंग कैम्प में 23 वर्षीय शिवानी पति कृष्णा मंडल का शव झूले की रस्सी के फंदे से झूलते मिलने से ड्रिलिंग कैंप क्षेत्र में सनसनी मच गई।

पुलिस के मुताबिक वार्ड नंबर 10 सारनी निवासी शिवानी का विवाह साल 2018 में पाथाखेड़ा के कृष्णा मंडल से हुई थी। मृतका नवविवाहिता होने की वजह से रात में ही एसडीओई और टीआई ने मौके का मुआयना कर फांसी पर झूलने वाला कमरा सील कर दिया। शुक्रवार 11:30 बजे तहसीलदार अशोक डहेरिया पुलिस के साथ मौके पर पहुँचकर पंचनामा तैयार किया जा रहा है। पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि मामला आत्महत्या से जुड़ा है या कोई और बात है।