Betul News: खेल-खेल में मासूम ने निगला सिक्‍का, भोपाल रेफर

Betul News: खेल-खेल में मासूम ने निगला सिक्‍का, भोपाल रेफर

Join WhatsApp group

Betul News: खेल-खेल में एक मासूम ने मंगलवार (30 अप्रैल) को सुबह करीब 8 बजे दो रुपए का सिक्का निगल लिया। यह सिक्का बालक के गले में जाकर फंस गया है। फिलहाल, बालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से उसे भोपाल रेफर किया जा रहा है।

बैतूल के पास चौकी गांव के आदिवासी युवक मनीष धुर्वे के चार वर्षीय पुत्र कृष्ण के साथ यह हादसा पेश आया है। बालक की मां कमला के मुताबिक आज सुबह करीब आठ बजे उसके बेटे ने खेल खेल में 2 रुपए का सिक्का निगल लिया। वह चाकलेट लेने दुकान जा रहा था।

इसी बीच सिक्का मुंह से निकलने की वजह से गले में जा फंसा। मनीष ने बताया की जब उन्होंने बच्चे से सिक्के के बारे में जानकारी ली तो उसने गले में फंसे होने की जानकारी दी। जिसके बाद वे उसे 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचे।

Betul News: खेल-खेल में मासूम ने निगला सिक्‍का, भोपाल रेफर

गले में खड़ा फंसा है सिक्का

ड्यूटी डॉक्टर्स ने बालक का एक्स-रे करवाया है। जिसमें यह सिक्का गले के बिल्कुल निचले हिस्से में खड़ा फंसा हुआ दिखाई दे रहा है। सिक्के की वजह से बालक को बेचैनी है। वही वह बार बार उल्टियां कर रहा है। ईएनटी सर्जन डॉक्टर हर्षिता ने बताया की बच्चे के गले से सिक्के को निकालने के लिए बेहोश करने की सुविधा नहीं है।

सिक्का खाने की नली के ऊपरी भाग में है। अगर यह नीचे स्लिप होता है तो बच्चे को सांस लेने में तकलीफ हो सकती है। शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर जगदीश घोरे के मुताबिक, जिला अस्पताल में जनरल एनेस्थिसिया देने की सुविधा नहीं है। इसके लिए वेंटिलेटर की भी जरूरत पड़ती है। जो कि यहां नही है। इस वजह से बालक को भोपाल रेफर किया गया है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें। बैतूल (Betul Latest News) की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहे taptidarshan.com से।