Betul News : हिंदू हम सब एक हैं, उद्घोष के साथ संपन्न हुआ 11 कुंडीय समरसता यज्ञ

Betul News : हिंदू हम सब एक हैं, उद्घोष के साथ संपन्न हुआ 11 कुंडीय समरसता यज्ञबैतूल। शिवाजी ऑडिटोरियम स्टेडियम में मकर संक्रांति के पावन पर्व पर विश्व हिंदू परिषद सामाजिक समरसता कार्य विभाग बैतूल द्वारा हिन्दू परिवार मित्र कार्यक्रम संपन्न किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री राम दरबार, भारत माता की छाया चित्र के समक्ष मुख्य अतिथि भगवत आचार्य जगतगुरु प्रेम स्वामी महाराज वृंदावन वाले, मुख्य वक्ता के रूप में विहिप मध्य भारत प्रांत संगठन मंत्री खगेंद्र भार्गव, प्रांत सह मंत्री सुनील शर्मा, प्रांत संयोजक  सुशील सुडेले, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विहिप जिलाध्यक्ष रामकुमार वर्मा, मातृशक्ति प्रमुख के रूप में उपस्थित सुश्री सीमा मिश्रा,पूर्व सांसद एवं पूर्व विधायक हेमंत खंडेलवाल द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया।

Also Read : Betul Ki Khabar : सीएम शिवराज के खिलाफ अमर्यादित शब्द कहने वालों पर दर्ज हुई एफआईआर

जिसके पश्चात जाति बिरादरी प्रमुखों को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर भगवत आचार्य द्वारा सभी को मार्गदर्शन दिया गया। मुख्य वक्ता मध्य भारत प्रांत संगठन मंत्री खगेंद्र भार्गव ने अपने संबोधन में बताया कि विश्व हिंदू परिषद की स्थापना देश में जातिगत भेदभाव ऊंच-नीच, छुआछूत को मिटाकर समरस राष्ट्र बनाने जैसे महान उद्देश्य को लेकर की गई थी। विहिप सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से सतत् सामाजिक समरसता को बढ़ावा देता रहा है और देता रहेगा। मुगल शासन काल से लेकर अंग्रेजों के शासनकाल मे  जातिगत भेदभाव बढ़ाकर  देश की अखंडता को छिन्न-भिन्न करने का प्रयास किया गया।

Also Read : Keeway SR250 : सस्‍ते में घर लाए Bullet! ये विदेशी कंपनी लाई रॉयल एनफील्ड का सस्ता ऑप्शन, बेहद दमदार है डिजाइन

जिसे अब समाप्त करने का समय है और हिंदू हम सब एक हैं के भाव के साथ समरस राष्ट्र की स्थापना का समय आ गया है। मंचीय कार्यक्रम के पश्चात 11 कुंडीय समरसता यज्ञ में 31 विवाहित जोड़ो द्वारा यज्ञ कार्यक्रम को संपन्न किया गया। अंत में उपस्थित सभी जाति बिरादरी प्रमुख, उपस्थित समस्त नागरिक गण, विश्व हिंदू परिषद के समस्त कार्यकर्ता गणों द्वारा एक साथ एक पंगत में बैठकर प्रसादी ग्रहण की गई। मंच संचालन जिला मंत्री राजेश प्रजापति द्वारा एवं कार्यक्रम को संपन्न कराने में महती भूमिका निभाने वाले सामाजिक समरसता कार्य विभाग जिला संयोजक मधु देव्हारे द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

Also Read : Women Health Tips : महिलाओं के लिए वरदान से कम नहीं है केसर, सेहत और स्किन को मिलेंगे चमत्‍कारिक फायदे, यकीन न हो तो आजमा कर देख लें… 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से विभाग मंत्री प्रतिवर्धन चतुर्वेदी, प्रांत गौरक्षा प्रमुख व विभाग संयोजक कृष्णकांत गावंडे, विहिप प्रांत सह धर्म प्रसार प्रमुख भूपेंद्र पवार, महेंद्र साहू विहिप विभाग सह मंत्री, उदय जोशी विहिप जिला मंत्री मुलताई ,रुपेश यादव विभाग धर्माचार्य प्रमुख, चंचल राजपूत बजरंग दल जिला संयोजक, दुर्गेश भारती बजरंग दल जिला सह संयोजक, विशाल भोरासे विहिप जिला सहमंत्री, कमलेश प्रजापति विहिप धर्मप्रसार जिला संयोजक, तिलकधारी बाबाजिला धर्मयात्रा प्रमुख, देवाशीष साहू विहिप नगर मंत्री, साहिल पारधे बजरंग दल नगर संयोजक, धनराज जी बड़ौदे विहिप ग्रामीण मंत्री व अन्य विहिप बजरंग दल के दायित्वान कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Also Read : Betul Ki Khabar : पंजाबी समाज ने पारंपरिक तरीके से मनाया लोहड़ी पर्व, एक-दूसरे को दी बधाई