Betul News : संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने ताप्ती तट पर संविदा नीति का किया तर्पण

Betul News : संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने ताप्ती तट पर संविदा नीति का किया तर्पण

बैतूल।  नियमितीकरण तक संविदा नीति 2018 लागू करने, निष्कासित आउटसोर्स कर्मचारियों की वापसी सहित अन्य मांगों को लेकर संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल 18वें दिन भी जारी रही। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष डॉ.गोविंद साहू ने बताया  अनिश्चितकालीन काम बंद हड़ताल के दौरान रविवार को मुलताई ब्लाक के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने ताप्ती तट पहुंचकर संविदा नीति का तर्पण किया। इस दौरान बकायदा ब्राह्मण बुलाकर विधि- विधान से पूजा अर्चना की और तांबे के कलश से जल चढ़ाकर मुंडन भी करवाया गया।

Also Read : Betul News : गाजी क्लब आमला ने बैतूल एकेडमी को 9 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश

जिला अध्यक्ष ने बताया राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले मुलताई ब्लॉक  के लगभग 81 संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी हड़ताल पर है। कर्मचारियों कहना है कि लंबित मांगों को पूर्ण किए जाने अनेकों बार शासन को ज्ञापन सौंपा गया, लेकिन आज दिनांक तक मांगे पूरी नहीं की गई।

Also Read : Betul News : भाजपा वार्ड अध्यक्ष शेखर बारस्कर ने जनता की सेवा में बिताया साल 2022

अपनी न्यायोचित मांगों के पूर्ण नहीं होने से संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। हड़ताल को लगभग 18 दिन होते आ गए, लेकिन अब तक सरकार ने कोई निर्णय नहीं लिया है। इससे आक्रोशित संविदा कर्मचारियों ने ताप्ती तट पहुंच कर संविदा नीति का तर्पण कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को अपना संकल्प याद दिलाते हुए उन्हें अन्य राज्य की भांति नियमित किए जाने, सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाने की मांग की।

Also Read : Betul News : विवेकानंद वार्ड में वॉलीबाल मैदान का शुभारंभ