Betul news : सड़क हादसे में घायलों के लिए भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने किया रक्तदान

Betul news : सड़क हादसे में घायलों के लिए भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने किया रक्तदान

बैतूल। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा सारणी ग्रामीण मंडल ने सड़क हादसे में घायल और जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिए 7 यूनिट रक्तदान किया है। भाजपा अनुसूचित जाति के जिला महामंत्री संतु सूर्यवंशी, तक्षित सोनारे ने बताया आमला ब्लॉक के ग्राम रतेड़ाखुर्द चुटकी निवासी इदरीश उईके, रनीशा इवने शुक्रवार की रात परसोड़ी जोड़ के पास सड़क दुर्घटना में घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए संजीवनी अस्पताल भर्ती किया गया। घायल मरीजों को रक्त की आवश्यकता थी।

मरीजों को रक्त की आवश्यकता होने की सूचना मिलने पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा सारणी ग्रामीण मंडल ने रविवार को जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में पहुंचकर मरीजों के लिए 7 यूनिट रक्तदान किया है। सारणी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष लोकेश देहरिया ने बताया सड़क हादसे में घायल मरीजों के अलावा जिला अस्पताल में भर्ती जरूरत मरीजों के लिए भी रक्तदान किया गया। रक्तदान करने वालों में रामकुमार उईके शाहपुर कृषि विकास अधिकारी, उपवास उईके, पिंटू धुर्वे, मोनू, संदीप, चंदलेश शामिल है।

वरिष्ठ पदाधिकारियों ने की सारणी मोर्चा मंडल की सराहना

सड़क हादसे में घायलों और जिला अस्पताल में भर्ती जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदान करने पर भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला, आमला विधायक डॉ.योगेश पंडाग्रे, सांसद डीडी उईके, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष किशोर मोहबे, भाजपा जिला संयोजक अनिल खंडेलवाल, जिला मंत्री विजय खातरकर ने सारणी मंडल मोर्चे की सराहना की है। रक्तदान के समय कंचन सूर्यवंशी, माहिर सूर्यवंशी, लोकेश डेहरिया, अशोक इवने, अंकेश, दुर्गेश, विशाल धुर्वे, सुनील धुर्वे, कमलेश सहित भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।