Betul news: भाजपा मंडल भौंरा ने मनाई पं.दीनदयाल उपाध्याय की  पुण्यतिथि 

Betul news: भाजपा मंडल भौंरा ने मनाई पं.दीनदयाल उपाध्याय की  पुण्यतिथि 

भौंरा। भारतीय जनता पार्टी भौंरा मंडल ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य पं.दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई। इस अवसर पर पंचायत भवन स्थित अतिथि भवन में  आयोजित कार्यक्रम में भौंरा मंडल के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने पं.दीनदयाल उपाध्याय के छायाचित्र समक्ष माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। पुण्यतिथि कार्यक्रम में मंडल प्रभारी अबिजर हुसैन ने पं. उपाध्याय की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे जनसंघ के संस्थापक सदस्य थे। साथ ही उनका व्यक्तित्व महान विचारक, महान कवि, देशभक्ति से ओतप्रोत था।

Also read: Betul News : सारनी में नवविवाहिता ने लगाई फांसी, जांच कर रही पुलिस

पुण्यतिथि कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य गंगा सज्जन सिंह उइके ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि पं.दीनदयाल उपाध्याय एकात्म मानवतावाद, अंत्योदय विचारों के प्रणेता एवं हमारे प्रेरणास्रोत हैं। पं. उपाध्याय के विचारों एवं सिद्धांतों पर आज भी हमारी भारतीय जनता पार्टी कार्य कर रही है एवं करती रहेगी। उनका पूरा जीवन भारत माता की सेवा एवं हमारे देश के उत्थान में ही गुजरा।

Also read: Today betul news: जायज मांगों को लेकर शिक्षक 12 को सौंपेंगे ज्ञापन

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अल्पसंख्यक प्रदेश मीडिया प्रभारी अबिजर हुसैन, महिला आयोग सदस्य गंगा उइके, मण्डल महामंत्री महेंद्र सिसोदिया, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष दिलीप माधव, जनपंद सदस्य सुधीर नायक, जय किशोर मिश्रा, कमलेश जाखोदिया, महादेव मर्सकोले, अमन पलासै, सजींव विजयकर, गोलू मालवीय, पिंटू मालवीय, दीपक पवांर, आकाश जाखोदिया, मोंटी खान, जितेन्द्र जोटे सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Also read: Betul News : लश्करे चिकित्सालय ने समाज सेवी संस्था को भेंट किया जल वाहन, अब गर्मी के दिनों में आसानी से हो सकेगी पौधों की सिंचाई